फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   handover memorandum

Jhansi News: ओला और बारिश से फसलें हो गईं बर्बाद, अब मुआवजे से ही है आस

Tue, 05 Mar 2024 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
handover memorandum
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुईं फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने दूसरे दिन सोमवार को भी प्रदर्शन किया। इस दौरान कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने बताया कि कुदरत की मार की वजह से उनकी फसलें बुरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। ऐसे में तत्काल मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए। इस दरम्यान किसान संगठनों की ओर से ज्ञापन भी सौंपे गए।
शनिवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि की वजह से जिले के कई इलाकों में गेहूं, राई, मटर व चना की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मुआवजे की मांग को लेकर रविवार को खराब फसल के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने प्रदर्शन किया था। सोमवार को भी किसानों के पहुंचने का क्रम जारी रहा। इस दौरान राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष प्रदीप टांडा व जिलाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह की अगुवाई में किसानों ने प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष अविनाश भार्गव के नेतृत्व में आए किसानों ने भी मुआवजा मांगा। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष डा. मधुपाल सिंह की अगुवाई में आए किसानों ने भी मुआवजे की मांग की। इसके अलावा भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रद्युम्न दुबे व जिला सहकारी विकास संघ के डायरेक्टर लाखन सिंह अस्ता की ओर से भी मुआवजे की मांग की गई। वहीं, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश निरंजन के साथ आए किसानों ने अविलंब मुआवजा राशि दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

0000000
फोटो----
नुकसान के आकलन के लिए खेतों में उतरीं टीमें
फसलों को हुई क्षति के आकलन के लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग व बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें खेतों का प्लॉट टू प्लॉट सर्वे में जुटी हुई हैं। इसके अलावा सोमवार को अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मऊरानीपुर तहसील के घाटकोटरा, कदौरा, पठा, विरगुवां व ढकरवारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फसलों को हुई क्षति के आकलन में लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई होगी। लेखपाल गांवों में मौजूद रहकर प्रभावित किसानों का डाटा राहत पोर्टल पर फीड करें। इसके अलावा प्रभावित किसान बैंक खाता संख्या व आधार कार्ड जल्द लेखपालों को उपलब्ध कराएं। इस दरम्यान एसडीएम गोपेश तिवारी, तहसीलदार मदनमोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, एडीएम वरुण कुमार पांडेय ने मोंठ के बम्होरी सुहागी का गांव पहुंचकर फसलों की स्थिति देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
किसानों के लिए खोला कंट्रोल रूम
एडीएम वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि क्षतिपूर्ति का आकलन कर किसानों के खाते में तत्काल भुगतान कराया जाएगा। क्षतिपूर्ति को लेकर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वह जनपद स्तर पर स्थापित किए गए कंट्रोल रूम में वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम का नाम 0510-2371100, 2371199 व 2371101 है। कंट्रोल रूम में सुबह आठ से शाम चार बजे तक मुकेश कुमार व अंकित गुप्ता की तैनाती की गई है। जबकि, शाम चार से रात 12 बजे तक अखिलेश बुंदेला व ऋषिराज मिश्रा तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed