फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Handball: Meerut won the trophy by defeating Azamgarh

हैंडबॉल : आजमगढ़ को शिकस्त देकर मेरठ ने जीती ट्रॉफी

Sat, 26 Nov 2022 10:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Handball: Meerut won the trophy by defeating Azamgarh
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतर मंडलीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेरठ मंडल की टीम ने आजमगढ़ मंडल को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले का शुभारंभ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देवप्रिया सारस्वत ने किया। प्रतियोगिता में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला मेरठ और अयोध्या मंडल की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें मेरठ ने अयोध्या को 26-22 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आजमगढ़ और गोरखपुर मंडल की टीमों के बीच हुआ। इसमें आजमगढ़ की टीम ने गोरखपुर को 30-24 से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शाम को स्टेडियम में फाइनल मुकाबला मेरठ और आजमगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले की शुरूआत में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन अंत में मेरठ मंडल की टीम ने 36-32 से जीत हासिल करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक पंडित रवि शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रदीप सरावगी, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. रोहित पांडेय, बृजेंद्र यादव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, अपर्णा दुबे मौजूद रहे। समापन समारोह का संचालन संजीव त्रिपाठी ने किया। आभार प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने जताया।

प्रतियोगिता में यह रहे निर्णायक
प्रतियोगिता में परमिंदर सिंह (अयोध्या), बैजनाथ यादव (सोनभद्र), मोहम्मद तौहीद खान (लखनऊ), संदीप राय (रेनूकूट), सचिन शुक्ला (प्रयागराज), राम कुमार (मुजफ्फरनगर), जय सिंह (लखनऊ), सचिन शर्मा (लखनऊ), गोविंद निषाद (प्रयागराज), विकास राय (बस्ती), आकाश (मऊ) निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed