फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hand will be tricolour and mouth speach barat mata jaygose

हाथों में होगा तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय का उद्घोष

Sun, 24 Jan 2021 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Hand will be tricolour and mouth speach barat mata jaygose
अमर उजाला के तत्ववधान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा ?
झांसी। हाथों में तिरंगे झंडे थाम राष्ट्रभक्तों की टोली भारत माता की जय और वंदेमातरम के उदघोष करते हुए आज (रविवार) को शान से महानगर में निकलेगी। जी हां, ये नजारा होगा अमर उजाला की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का, जो इलाइट-सीपरी मार्ग स्थित नुमाइश ग्राउंड से दोपहर दो बजे शुरू होकर इलाइट चौराहा, जीवनशाह तिराहा होते हुए रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पहुंचकर समाप्त होगी। तो फिर देर किस बात की है, हो जाइये तैयार, देश भक्ति के अपने जज्बातों को जाहिर करने के लिए और यादगार बनाइये गणतंत्र दिवस के जश्न को।
विज्ञापन

यात्रा में भारत माता, झांसी की रानी समेत देश के वीर सपूतों के स्वरूप घोड़े और बग्घी पर सवार होकर साथ चलेंगे। पूरे यात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा होगी। डीजे बैंड देशभक्ति के तराने छेड़ेंगे। अलग-अलग संगठनों के लोग अलग-अलग परिधानों में नजर आएंगे। जनप्रतिनिधि से लेकर समाजसेवी, व्यापारी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, स्काउट - गाइड, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत भारी संख्या में जन सामान्य के लोग राष्ट्रप्रेम के इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। सभी के हाथों में तिरंगे झंडे होंगे और जुबां पर भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष। यात्रा को लेकर पूरे महानगर में उत्साह का आलम है।
विज्ञापन

टोलियों ने यात्रा में शामिल होने का दिया न्योता
झांसी। शनिवार को उप्र महिला उद्योग व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष कंचन आहूजा की अगुवाई में सदर बाजार में व्यापारियों को तिरंगे झंडे भेंटकर यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। इस मौके पर ऊषा सेन, कुसुम कुशवाहा, कुसुम साहू, रीना, रजनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं। उधर, टकसाल, गंदीगर टपरा, सराफा बाजार, मानिक चौक में पार्षद प्रदीप नगरिया, मुकेश बंटी सोनी, अनिल सोनी, राजू साहू, पुष्पेंद्र वर्मा, सरदार वीरसिंह, भरत सेन, अमन राय, विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे आदि ने लोगों को तिरंगे झंडे भेंटकर तिरंगा यात्रा में आने का न्योता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश महामंत्री जीतू सोनी व जिलाध्यक्ष अशोक जैन की अगुवाई में जिलाध्यक्ष अशोक जैन, अनुज मुड़िया, अनूप जैन, आकाश साहू, रामजी गुप्ता, अतुल सोनी, प्रदीप त्रिपाठी, अनूप सहगल आदि ने न्यू रोड, मिनर्वा चौराहा व आसपास के इलाकों में जाकर व्यापारियों व जन सामान्य के लोगों को तिरंगा यात्रा आमंत्रण दिया।
वहीं, राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया व जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के केंद्रीय अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में कचहरी चौराहा, झोकनबाग, गोविंद चौराहा, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में लोगों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। इस दौरान छोटू कुशवाहा, विशाल, जीत शाक्या, आकाश वर्मा, रवि खटीक, अनुज ठाकुर, लव, निहाल, वंश, अंकित, अमन, अर्पित, अभि, धर्मेंद्र, राजा, सूरज, ऋतिक, नरेश आदि मौजूद रहे।

जन सूचना अधिकारी मंच के अध्यक्ष मुदित चिरवारिया व शैलेंद्र शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा, लॉर्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता, शंकरलाल सेठ सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य हरचरण पाल, प्रभुदयाल पहारिया इंटर कॉलेज के महेश गुप्ता, द न्यू एरा पब्लिक स्कूल के अरिंदम घोष, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के अरविंद ओझा आदि से संपर्क कर तिरंगा यात्रा का बुलावा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed