फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hand lines of 1300 people erased in the district, food is available through mobile

Jhansi News: जिले में 1300 लोगों की मिट गईं हाथ की रेखाएं, मोबाइल से मिल रहा अन्न

Mon, 19 Feb 2024 02:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Hand lines of 1300 people erased in the district, food is available through mobile
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले और मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ती दर पर सरकार राशन दे रही है। इस राशन का वितरण आधार प्रमाणीकरण पर होता है, जिसमें लाभार्थी के अंगूठे का निशान लिया जाता है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि जिले में 1300 राशन कार्डधारक लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके हाथों की रेखाएं नहीं हैं। ऐसे में उनका आधार कार्ड प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है। उन्हेंं मोबाइल फोन के जरिए राशन दिया जा रहा है।
जिले में संचालित पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड के लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने ई-पॉश मशीन से वितरण व्यवस्था लागू की है। जिसमें खाद्यान्न लेने वालों को कोटेदार के पास मौजूद बायोमेट्रिक मशीन पर अपने हाथ की अंगुली या अंगूठे के निशान देने होते हैं। इसके बाद ही राशन मिल पाता है। लेकिन, जिले में ऐसे 1300 लाभार्थी हैं, जिनके हाथों की रेखाएं ही नहीं हैं। ऐसे में वह अब मोबाइल फोन पर आने वाले ओटीपी से राशन ले रहे हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब विभाग ने आधार प्रमाणीकरण के बिना राशन ले रहे लाभार्थियों की जांच की। जांच में सामने आया कि जो दिव्यांग, झाड़ू बनाने वाले या दिहाड़ी मजदूर का काम करने वाले हैं। लगभग 300 लोग तो ऐसे हैं, जिनके दोनों हाथ ही नहीं हैं। जांच में यह भी पता चला कि सैंकड़ों राशनकार्ड में केवल एक ही व्यक्ति का नाम दर्ज है और वह भी दिव्यांग हैं।
विज्ञापन

--
ई-पॉश मशीन में उन्हीं लाभार्थियों के फिंगरप्रिंट नहीं आ सकते हैं जो दोनों हाथों से दिव्यांग हैं या जिनका काम ऐसा है जिसके चलते उनके फिंगरप्रिंट मिट गए हैं। ऐसे में उन्हें योजना का लाभ देने के लिए मोबाइल वैरीफिकेशन से राशन वितरण किया जा रहा है। लेकिन, हमने सभी के आधार का सत्यापन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौम्या अग्रवाल, जिलापूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed