फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hamirpur youth swallows poison after making video, dies

Jhansi News: हमीरपुर के युवक ने वीडियो बनाकर निगला जहर, मौत

Fri, 26 Apr 2024 05:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur youth swallows poison after making video, dies
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। हमीरपुर में एक युवक ने वीडियो बनाकर जहर निगल लिया। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां बृहस्पतिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। युवक ने जहर निगलने से ठीक पहले वीडियो बनाया था। इसमें उसने ग्राम प्रधान समेत गांव के चार लोगों पर जहर निगलने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उसकी मौत के बाद पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ हमीरपुर में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हमीरपुर जनपद के मझगवां थाना के बरेल गांव निवासी सुनील तिवारी उर्फ छोटू (23) पुत्र राम अवतार खेती किसानी करता था। परिजनों ने बताया सुनील अविवाहित है। रंजिश में गांव के प्रधान समेत अन्य ने 18 अप्रैल को उसके साथ मारपीट कर दी थी। सुनील ने पुलिस से गुहार लगाई लेकिन, पुलिस ने अनसुना कर दिया। इसके बाद से आरोपी उसे रोजाना धमका भी रहे थे। परेशान होकर बुधवार दोपहर छोटू ने वीडियो बनाने के बाद जहर निगल लिया। करीब 1:22 मिनट लंबे वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए ग्राम प्रधान समेत अन्य को जिम्मेदार ठहराया। जहर निगलने के बाद वह खेत में ही अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। उधर, वीडियो सामने आने के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान दिनेश, राजकुमार समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed