{"_id":"5c1fe633bdec2256a32efc18","slug":"hamirpur-college-exam-cancell","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर कॉलेज की परीक्षा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर कॉलेज की परीक्षा निरस्त
Mon, 24 Dec 2018 01:16 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand university jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के उड़ाका दल की रिपोर्ट के आधार पर कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने हमीरपुर स्थित महाविद्यालय की एलएलबी व बीएएलएलबी की परीक्षा रद्द कर दी है।
उड़ाका दल ने हमीरपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उड़ाका दल ने कक्ष संख्या 34 में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर व बीएएलएलबी सप्तम सेमेस्टर की परीक्षा में परीक्षार्थियों को अनुचित साधन सामग्री के साथ नकल करते पाया। उड़ाका दल ने परीक्षार्थियों की जांच कर अनुचित सामग्री जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की तो परीक्षार्थियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर धमकी देने लगे।
मामला बिगड़ता देख उड़ाका दल के सदस्यों ने कई उत्तर पुस्तिकाएं जब्त कर लीं लेकिन परीक्षा दे रहे छात्रों ने उनके हाथ से कॉपियां छीनने के लिए उन्हें घेर लिया और तकरीबन छह से सात उत्तर पुस्तिकाएं छीन लीं। मामला संज्ञान में आने के बाद कुलपति ने कॉलेज के प्राचार्य व उड़ाका दल के सदस्यों से आख्या मांगी। आख्या मिलते ही कुलपति ने दोनों सेमेस्टरों की परीक्षाएं रद्द कर दीं। उन्होंने बताया कि परीक्षा दोबारा कराने के लिए तिथि व स्थान निर्धारित होगा।