फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Half seats of BA, BSc B.Ed remained vacant in the first phase

Jhansi News: पहले चरण में खाली रह गईं बीए, बीएससी बीएड की आधी सीटें

Mon, 16 Oct 2023 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Half seats of BA, BSc B.Ed remained vacant in the first phase
- अब दूसरे चरण की काउंसलिंग से सीटें भरने की आस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीए और बीएससी बीएड के पहले चरण की काउंसलिंग के दौरान 50 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। अब 21 अक्तूबर तक दूसरे चरण की काउंसलिंग चल रही है और बीयू अधिकारियों को सीटें भरने की आस है।

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बीए-बीएड और बीएससी बीएड कोर्स इसी सत्र से शुरू होने जा रहा है। नेशनल काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एनसीटीई) ने बीयू में ये कोर्स शुरू करने की मंजूरी दी है। अब छात्र-छात्राएं स्नातक के साथ बीएड चार साल में ही कर सकेंगे। दोनों ही कोर्सों में 50-50 सीटों पर प्रवेश होने हैं। कला वर्ग के छात्र-छात्राएं बीए-बीएड में प्रवेश ले सकेंगे। जबकि, विज्ञान वर्ग के बीएससी-बीएड में। बताया गया कि एनसीटीई द्वारा आयोजित काउंसलिंग के दौरान बीयू में इन दोनों कोर्सों में प्रवेश लेने के लिए 2374 अभ्यर्थियों ने च्वाइस भरी थी। इनमें 354 अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने पहली च्वाइस बीयू की भरी। इसमें उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, बिहार, उड़ीसा के छात्र थे। वहीं, बीयू में 11 अक्तूबर तक चली पहले चरण की काउंसलिंग में बीए बीएड की 25 और बीएससी बीएड की 27 सीटें भर चुकी हैं। अब 21 अक्तूबर तक दूसरे चरण की काउंसलिंग चलनी है। बीयू में बीएड विभाग के समन्वयक डॉ. सुनील त्रिवेदी का कहना है कि दूसरे चरण की काउंसलिंग में सभी सीटें भर जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed