फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Half a century of the deficit left wine business

घाटे के चलते आधा सैकड़ा ने छोड़ा शराब का धंधा

Mon, 29 Feb 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Half a century of the deficit left wine business
झांसी। घाटे के चलते जिले में एक सैकड़ा कारोबारियों ने शराब के कारोबार से नाता तोड़ लिया है। इन्होंने अपनी शराब की दुकानों का नवीनीकरण नहीं कराया है। अब आबकारी विभाग द्वारा इन दुकानों का आठ मार्च को आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद में देसी शराब की 227, अंग्रेजी शराब की 65, बीयर की 57 दुकानें तथा चार मॉडल शॉप हैं। विभाग द्वारा उक्त प्रतिष्ठानों के संचालकों से लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन मांगे गए थे, परंतु तय तिथि 26 फरवरी तक देसी शराब की 33, अंग्रेजी की 15, बीयर की एक दुकान तथा एक मॉडल शॉप के नवीनीकरण के लिए विभाग को आवेदन प्राप्त नहीं हुए, जिससे इन दुकानों का नवीनीकरण नहीं हो पाया।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार केवल उन्हीं दुकानों का नवीनीकरण नहीं कराया गया है, जो संचालकों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही थीं। लाभ वाली सभी दुकानें नवीनीकृत करा ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी प्रेमनारायण ने बताया कि नवीनीकरण से वंचित दुकानों का विभाग आठ मार्च को आवंटन करेगा। इसके लिए एक से पांच मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। एक ही दुकान के लिए एक से अधिक आवेदन आने की स्थिति में विभाग दुकानों का आवंटन लाटरी पद्धति से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed