फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hailstorm in Jhansi-Lalitpur for the second consecutive day, crops destroyed in many villages

Jhansi News: झांसी- ललितपुर में लगातार दूसरे दिन भी ओलावृष्टि, कई गांवों की फसलें तबाह

Wed, 22 Mar 2023 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm in Jhansi-Lalitpur for the second consecutive day, crops destroyed in many villages
झांसी। झांसी और ललितपुर में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी ओलावृष्टि हुई। झांसी में मऊरानीपुर तो ललितपुर में मड़ावरा तहसील क्षेत्र में ओले गिरे। इसके अलावा कई गांवों में बारिश भी हुई। इससे रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

झांसी का मौसम पिछले दो-तीन दिनों में एकदम बदल गया है। सर्द हवाओं के साथ सोमवार देर रात तक बारिश होती रही। मंगलवार सुबह भी मऊरानीपुर तहसील के कदौरा, ढकरवारा, भानपुरा, कुअरपुरा आदि गांवों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं, बंगरा ब्लॉक के निनोरा, कचनेव, मगरपुर, सिखनी खुर्द, खिसनी बुजुर्ग, कटेरा, पड़रा, पनगुआं, पठकरका, बंगरा, उल्दन, कचनेव, लरोन, भटा आदि गांव में बारिश हुई। वहीं, ललितपुर के मड़ावरा, रनगांव, छपरौनी, गड़ौली खुर्द, तिसगना, गोराकछिया, रखवारा, साढ़ूमल गांवों में ओलावृष्टि हुई है। बारिश और ओले गिरने से कई गांवों में खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। अचानक बदले इस मौसम ने किसानों पर दोहरी मार की है। समय से पहले सर्दी चले जाने से तेज गर्मी पड़ने लगी थी। इससे भी फसलों के उत्पादन पर असर पड़ा। अब बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने 30 फीसदी तक फसलों को चौपट कर दिया है।
विज्ञापन


तीन दिन बाद फिर मामूली बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार तक झांसी में बारिश के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा और 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, शनिवार को जिले में तीन मिलीमीटर बारिश हो सकती है। आठ से 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से शुरू होगा संयुक्त सर्वे
कृषि, राजस्व और बीमा कंपनियों का संयुक्त सर्वे बुधवार से शुरू होगा। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन में सर्वे पूरा हो जाएगा। कृषि विभाग के कर्मचारी भी लगातार फील्ड पर जाकर बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों की फोटो खींचकर रिपोर्ट भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed