फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gwaliur over briz

ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की राह में जीएसटी बना रोड़ा

Mon, 22 Jan 2018 01:22 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 22 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gwaliur over briz
over briz - फोटो : demo
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज की राह में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) रोड़ा बन गया है। जीएसटी की अनिवार्यता के कारण इसका एस्टीमेट लगभग 12 प्रतिशत बढ़ जाएगा। अभी इस पर लगभग एक अरब अट्ठावन करोड़ छियानवे लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर यातायात का भारी दबाव है। इस कारण प्रत्येक बीस मिनट पर क्रासिंग बंद हो जाती है, जिससे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। क्रासिंग खुलने के बाद वाहनों को निकलने की जल्दी रहती है, इस कारण अक्सर जाम लग जाता है। ओवरब्रिज पर वाहनों का कितना लोड रहता है, इसके लिए रेलवे के ट्रैफिक ट्रेन व्हीकल यूनिट ने सर्वे किया था, जिसके अनुसार रेलवे क्रासिंग से प्रतिमाह 1.80 लाख वाहन गुजरते हैं। मालगाड़ियों समेत 70 ट्रेनें इस क्रासिंग से गुजरती हैं, जिस कारण यह क्रासिंग लगभग 14 घंटे बंद रहती है। क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक एसके  अग्रवाल ने प्रदेश सरकार को ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा था। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इसमें तेजी आई और उप्र राज्य सेतु निगम ने 967.51 मीटर (लगभग एक किलोमीटर) लगे और साढ़े दस मीटर चौड़े ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश शासन को भेज दिया था। नौ महीने पहले भेजे गए इस प्रस्ताव पर अब शासन ने आपत्ति लगा दी और प्रस्ताव को जीएसटी की शर्तों के अनुरूप बनाकर भेजने को कहा है।
विज्ञापन


संशोधित पर मिलेगी अनुमति
अभी शासन की ओर से ओवरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव को सहमति नहीं दी गई है। इस पर लगभग एक अरब अट्ठावन करोड़ छियानवे लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। अब प्रस्ताव पर जीएसटी की शर्तों के अनुरूप 12 प्रतिशत बढ़ाकर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके बाद उम्मीद है कि शासन की स्वीकृति मिल जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद रेलवे से पत्राचार होगा और जब रेलवे की पिंक बुक में प्रस्ताव आ जाएगा, तब इसका फाइनल एस्टीमेट फिर से तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊरानीपुर के लिए सीआरए की अनुमति का इंतजार
मऊरानीपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम रेलवे लाइन तक पूरा हो गया है। रेल लाइन के ऊपर से स्लैब डालने के लिए अब रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरए) की अनुमति के लिए पत्र लिखा गया है। सीआरए की सहमति के इंतजार में ब्रिज का काम रुका पड़ा है। अनुमति मिलते ही ओवरब्रिज का काम शुरू होगा और स्लैब डाल दी जाएगी।


उम्मीद जल्द स्वीकृति मिलेगी
हाल ही में जिले के दौरे पर आए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के मुद्दे को लेकर सदर विधायक रवि शर्मा ने बातचीत की थी, इस पर मंत्री ने जल्द स्वीकृति का आश्वासन दिया था।

स्वीकृति का इंतजार
ग्वालियर रोड ओवरब्रिज निर्माण में जीएसटी की शर्तों के अनुसार बदलाव कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उम्मीद है कि जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।
- वीके सेन
डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, उप्र राज्य सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed