फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gwalior station modified

नए भारत का नया स्टेशन की तर्ज पर विकसित होगा ग्वालियर रेलवे स्टेशन

Fri, 16 Jul 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
gwalior station modified
झांसी। गुजरात में जिस तरह पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत नए भारत का नया स्टेशन विकसित किया गया है, उसी तर्ज पर 270 करोड़ की लागत से झांसी मंडल का ग्वालियर रेलवे स्टेशन विकसित होगा। इसका भविष्य का मॉडल भी तैयार कर लिया गया है। इसमें खासियत यह रहेगी कि नए निर्माण में भी विरासतों को सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेलवे के विकास को नई सोच देने के संकल्प के तहत रेलवे ने ‘नए भारत का नया स्टेशन’ स्लोगन दिया है। इसी प्रक्रिया के तहत झांसी मंडल के ग्वालियर रेलवे स्टेशन को विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 270 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई है। इस प्रोजेक्ट में यात्रियों के प्रस्थान और आगमन के लिए अलग- अलग रास्ते बनाए जाएंगे। यात्रियों के बैठने के लिए निर्धारित स्थानों को हवादार बनाया जाएगा। दिव्यांग यात्रियों के लिए आधुनिक रैंप के अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में लिफ्ट, एस्केलेटर्स सीढ़ियाें का निर्माण किया जाएगा। स्टेशन के अंदर पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में पानी की बेहतर व्यवस्था के साथ ही अन्य संसाधनों के साथ स्वच्छ पर्यावरण के लिए परिसर को हरा भरा रखा जाएगा। एक वर्ष पूर्व इसके लिए निकाले गए टेंडर में रेलवे ने आठ पार्टियों को शार्ट लिस्ट किया है जो रेलवे अधिकारियों के सर्वेक्षण के बाद काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed