{"_id":"612555508ebc3e7a1c7a8ee3","slug":"gwalior-road-over-bridge-railway-give-42-crore-for-construction-jhansi-news-jhs2026635168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर रोड ओवरब्रिज के निर्माण को रेलवे ने दिए अपने हिस्से के 42 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर रोड ओवरब्रिज के निर्माण को रेलवे ने दिए अपने हिस्से के 42 करोड़
विज्ञापन

झांसी। ग्वालियर रोड क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे ने अपने हिस्से के काम के 42 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। ब्रिज की अनुमानित लागत 117 करोड़ है। वहीं, सेतु निगम ने अनुमानित ड्राइंग और एस्टीमेट पीडब्ल्यूडी विभाग लखनऊ के पास भेज दिया है। पीडब्ल्यूडी व नगर विकास विभाग मिलकर बाकी पैसा देंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग से शासनादेश जारी होते ही फाइनल ड्राइंग तैयार होगी। इसके बाद धरातल पर काम शुरू हो जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो नए साल में ब्रिज बनने का काम शुरू हो जाएगा।
प्रदेश सरकार ने 15 दिसंबर 2020 को ग्वालियर रोड क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने पर सहमति जताई थी। इसके बाद से सेतु निगम ओवरब्रिज निर्माण के लिए सक्रिय हो गया। इसमें दो पुल आने-जाने के लिए सटकर बनेंगे। 950 मीटर लंबे इस पुल के बीच में 60 मीटर का निर्माण रेलवे को पूरा करना है। रेलवे ने अपने हिस्से के निर्माण के लिए अनुमानित लागत 42 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया था, जिसे रेलवे बोर्ड ने मंजूरी देते हुए बजट जारी कर दिया है। साथ ही सेतु निगम ने अनुमानित ड्राइंग व एस्टीमेट पीडब्ल्यूडी विभाग लखनऊ के पास भेज दिया है। पूर्व में नगर विकास विभाग ने स्मार्ट सिटी के तहत पैसा देने पर सहमति जताई थी, लेकिन बाद में पूरा पैसा देने से मना कर दिया। अब पीडब्ल्यूडी और नगर विकास दोनों विभाग संयुक्त रूप से पैसा देंगे।
- रेलवे को अपने हिस्से के 60 मीटर पुल का निर्माण करना है। इसके लिए रेलवे ने 42 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी।
इस तरह होगा ओवरब्रिज का निर्माण
-----------------------------
- पुल होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर की मोड़ से उठकर दूसरी तरफ महिला पॉलीटेक्निक के पास जाकर उतरेगा।
- एक आने और एक जाने का पुल बनेगा। दोनों के अंदर का रास्ता साढ़े सात- साढ़े सात मीटर चौड़ा होगा।
- पुल के दोनों तरफ 450- 450 मीटर हिस्से का निर्माण सेतु निगम करेगा।
- पटरियों के ऊपर 60 मीटर हिस्से का निर्माण रेलवे को पूरा करना होगा।
- पटरियों के ऊपर अधिकतम ऊंचाई 11 मीटर होगी।
- ओवरब्रिज के निर्माण में 117 करोड़ अनुमानित लागत आएगी।
जाम से मिलेगी निजात, अभी पांच-सात घंटे बंद रहती है क्रॉसिंग
ग्वालियर रोड क्रॉसिंग गेट नंबर 117 पर लगने वाला जाम लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। कोरोना काल से पहले यह क्रॉसिंग ट्रेनों के आवागमन की वजह से 24 में 12 घंटे बंद रहती थी। अभी ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण पांच से सात घंटे बंद रहती है। दूसरा, उनाव- बालाजी मार्ग पर नई सड़क बनने के बाद से वाहनों की संख्या में और इजाफा हो गया है। इससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव अरसे से प्रदेश सरकार के पास अटका था। अमर उजाला में इस समस्या को लगातार उठाता आ रहा है।