{"_id":"5e4949808ebc3ee5ab6ad77f","slug":"gwalier-se-murena-station-ke-bech-traino-me-sabse-aadhik-hoti-chan-puling-jhansi-news-jhs160230678","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर से मुरैना स्टेशन के बीच होती सबसे ज्यादा चेन पुलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर से मुरैना स्टेशन के बीच होती सबसे ज्यादा चेन पुलिंग
विज्ञापन
ग्वालियर और मुरैना के बीच अक्सर ट्रेनों में चेन पुलिंग होती है।
- फोटो : ???? ????
ग्वालियर से मुरैना के बीच सबसे ज्यादा चेन पुलिंग
झांसी। विषम परिस्थितियों में ट्रेन की जंजीर खींचकर ट्रेन रोकने की सुविधा का यात्री दुरुपयोग कर रहे हैं। मंडल में सबसे ज्यादा चेन पुलिंग मंडल के ग्वालियर से मुरैना के बीच हो रही है। सबसे ज्यादा कर्नाटका संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति व ताज एक्सप्रेस में ही चेन पुलिंग के मामले सामने आ रहे हैं। एक चेन पुलिंग होन के बाद कम से कम पांच मिनट ट्रेन लेट होती है।
मंडल में ट्रेनों में चेन पुलिंग के मामले बढ़ने लगे हैं। इससे ट्रेनाें की गति पर भी असर पड़ा है। चेन पुलिंग के मामले में ग्वालियर से मुरैना अव्वल रहा। यहां औसतन प्रतिदिन करीब दस से अधिक चेन पुलिंग के मामले सामने आते हैं। इन ट्रेनों में लंबे रूट की ट्रेनें भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा चेन पुलिंग ट्रेन नंबर 12649 कर्नाटका संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 12279 ताज एक्सप्रेस मेें होती है। इस कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ भी सामने आया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस व दतिया स्टेशन के पास केरला एक्सप्रेस व झेलम एक्सप्रेस में चेन पुलिंग होती है।
एसी खराब होेने पर चेन पुलिंग ज्यादा
ट्रेनों में एसी खराब होने, सामान न चढ़ पाने के कारण चेन पुलिंग हुई है। वहीं, आरपीएफ ने कुछ यात्रियों को ट्रेन में नींद लगने से स्टेशन पर उतर नहीं पाने के कारण भी पकड़ा है। कुछ प्रकरण में तो चेन पुलिंग करने में महिलाओं को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
इतना खर्चा होता
बिजली से चलने वाली ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोकने और फिर उसके पुन: उसी गति में पहुंचने में सौ यूनिट बिजली खर्च हो जाती है। यदि ट्रेन में डीजल इंजन लगा है तो कम से कम बीस लीटर डीजल खर्च हो जाता है। चेन पुलिंग का कारण तुरंत पता चल जाए तो कम से कम पांच से सात मिनट तक ही रुक जाती है।
वसूल किया जाता जुर्माना
वर्ष 2020 जनवरी से अब तक करीब 230 यात्री चेन पुलिंग में पकड़े गए हैं। इन सभी पर रेलवे एक्ट की धारा 141 में कार्रवाई की गई। पांच सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक जुर्माना भी वसूल किया गया। ट्रेनों व स्टेशन पर चेन पुलिंग करने वालों को पकड़ने के लिए ट्रेनों मेें स्पेशल टीम गठित है, जो चेन पुलिंग करने वालों को पकड़कर कार्रवाई करती है।
इतने यात्रियों ने की चेन पुलिंग
वर्ष संख्या
2015 - 1410
2016 - 1121
2017 - 1724
2018 - 1124
2019 - 1214
ट्रेनों में चेन पुलिंग रोकने के लिए आरपीएफ कर्मी सादा वर्दी में भी तैनात किए गए हैं। पकडे़ जाने पर पुलिस कार्रवाई कर रेलवे कोर्ट में पेश कर जुर्माना वसूला जाता है। ट्रेनों में भी स्क्वाएड ड्यूटी करने वाले कर्मियाें को भी चेन पुलिंग रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
उमाकांत तिवारी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त