{"_id":"67afa224a05e616cb2074404","slug":"gutkha-businessman-goes-underground-income-tax-investigation-continues-for-three-days-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-494642-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गुटखा कारोबारी हुआ भूमिगत, तीन दिन से आयकर की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गुटखा कारोबारी हुआ भूमिगत, तीन दिन से आयकर की जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी गुटखा कारोबारी के घर और प्रतिष्ठान पर आगरा से आई आयकर विभाग की टीम की जांच जारी रही। टीम ने कंप्यूटर का रिकॉर्ड व अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। जबकि, कारोबारी भूमिगत है। वह आयकर की टीम के सामने अब तक नहीं आया है।
बड़े पैमाने पर कर चोरी की आशंका के चलते आयकर विभाग ने बुधवार को एसएनके ब्रांड का पान मसाला बनाने वाले समूह और उसके सप्लायरों के यहां देश भर में छापे मारे थे। विभाग की टीम बुधवार की सुबह गुटखा समूह के मालिक के साढ़ू और स्टॉकिस्ट विष्णु सेठ के जुगयाना स्थित घर पर पहुंच गई थी। तब से टीम की जांच लगातार जारी है। कारोबारी के घर पर उसकी पत्नी और बेटी मौजूद हैं। वहीं, कारोबारी तब से सामने नहीं आया है। बृहस्पतिवार को आयकर अधिकारियों ने कारोबारी की सुभाष गंज में स्थित दुकान को खुलवाकर जांच की थी। देर रात दुकान बंद कर पहरा बैठा दिया गया था। शुक्रवार की सुबह फिर दुकान के शटर खोलकर जांच शुरू कर दी गई, जो देर शाम तक होती रही। जबकि, एक टीम उसके घर पर भी मौजूद है।
पत्नी-बेटी से नहीं कर पा रहा कोई संपर्क
गुटखा कारोबारी के घर के आसपास उसके कई रिश्तेदार रहते हैं, लेकिन आयकर की जांच शुरू होने के बाद से उनसे कोई भी संपर्क नहीं कर पा रहा है। आयकर अधिकारियों ने उनके मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। किसी को घर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। जांच टीम में महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आवक और बिक्री का मिला कच्चा-पक्का रिकॉर्ड
आयकर विभाग की टीम को गुटखा कारोबारी के घर और दुकान से गुटखे की आवक और उसकी बिक्री के कच्चे-पक्के रिकार्ड बरामद हुए हैं। इसके अलावा कारोबारी के कंप्यूटर से भी कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। अधिकारियों ने सारा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही कारोबारी और उसके परिवार के सभी लोगों के बैंक खातों का ब्योरा भी ले लिया गया है, जिनकी जांच जारी है। चल-अचल संपत्तियों में निवेश की भी जांच की जा रही है।