{"_id":"5d45e7c38ebc3e6cc226a232","slug":"gurunanak-jagrti-prakash-yatra-today-jhansi-news-jhs145091781","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएगी श्री गुरुनानक प्रकाश जागृति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएगी श्री गुरुनानक प्रकाश जागृति यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज आएगी श्री गुरुनानक प्रकाश जागृति यात्रा
झांसी। श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरुनानक प्रकाश जागृति यात्रा महानगर में चार अगस्त की शाम को प्रवेश करेगी। मून सिटी के समीप महाराजा गार्डन में कीर्तन, लंगर तथा रात्रि विश्राम के बाद जागृति यात्रा पांच अगस्त की सुबह 8 बजे से पुन: प्रारंभ होगी। इसमें सिख समाज सहित सभी धर्मों के श्रद्धालु हिस्सा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
सीपरी गुरुद्वारा में प्रधान दिलबाग सिंह भुसारी, गुरुद्वारा झोकनबाग के प्रधान सर्वजीत सिंह कोहली ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि एक अगस्त को भोपाल से शुरू हुई श्री गुरुनानक प्रकाश जागृति यात्रा छतरपुर से होती हुई शाम को ओरछा तिगैला पर मून सिटी के समीप महाराजा गार्डन में पहुंचेगी। यहां कीर्तन और लंगर का आयोजन होगा। रात्रि विश्राम के बाद गार्डन से यात्रा प्रारंभ होगी। इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी होगी। पंच प्यारे आगे - आगे चलेंगे। खालसा कालेज का बैंड और महिला सत्संग का जत्था होगा। यात्रा के भव्य स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा रिसाला चुंगी, कचहरी चौराहा से होकर गुरुद्वारा झोकनबाग में पहुंचेगी। यहां से इलाइट चौराहा, चित्रा चौराहा, सुभाष मार्केट से होकर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सीपरी में पहुंचेगी। यहां रागी जत्था द्वारा कीर्तन किया जाएगा। लंगर के बाद यात्रा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर आईपी सिंह, बलवीर सिंह सलूजा, गुरविंदर सिंह सब्बरवाल, कंवलजीत सिंह भामरा, सतप्रीत सिंह खेड़ा, परमजीत सिंह मन्नी, आईपी सिंह आदि मौजूद रहे।