{"_id":"5c63224fbdec22116d2d871d","slug":"guru-nanak-ji-ka-sandesh-samporn-samaj-ke-liye","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु नानक जी का संदेश संपूर्ण समाज के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु नानक जी का संदेश संपूर्ण समाज के लिए
Wed, 13 Feb 2019 01:15 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
karykarm, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
गुरुद्वारा मंजी साहब श्री स्वर्ण मंदिर अमृतसर के प्रधान ग्रंथी हरमित्तर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रेम का संदेश संपूर्ण मानव समाज के लिए है।
गुरुद्वारा तलैया में चल रहे सालाना संत सम्मेलन में शामिल होने आये प्रधान ग्रंथी श्री हरमित्तर सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि समाज में परिवर्तन दिख रहा है। सोशल मीडिया आज ज्यादा प्रभावी हो गई है। हालांकि आवश्यकता है कि इसका सही ढंग से उपयोग किया जाये। इससे देश भक्ति की भावना को बढ़ावा दिया जाये। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब कारीडोर का खुलना प्रेम का संदेश है।
इसका श्रेय अरदास में शामिल सभी लोगों को जाता है। उन्होंने बताया कि वह झांसी में पहली बार आए हैं। इस शहर और रानी लक्ष्मीबाई के बारे में खूब सुन रखा था। यह शहर उन्हें बेहद अच्छा लगा और वह हर बार आना चाहेंगे। उनके अनुसार रानी लक्ष्मीबाई की विरासत को स्थानीय लोग अच्छी तरह से संभाले हुए हैं। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्य मंगविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।