{"_id":"5e10f0eb8ebc3e879e19a51c","slug":"gursarai-win-kabaddi-match-jhansi-news-jhs1566980106","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में बबीना, कबड्डी में गुरसराय टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में बबीना, कबड्डी में गुरसराय टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वॉलीबाल में पुरुष वर्ग में बबीना प्रथम, बड़ागांव द्वितीय, महिला वर्ग में चिरगांव प्रथम, मऊरानीपुर की टीम द्वितीय रही। कबड्डी में पुरुष वर्ग में गुरसराय प्रथम, चिरगांव द्वितीय, महिला वर्ग में चिरगांव प्रथम, मोंठ की टीम द्वितीय रही।
भारोत्तोलन में पुरुष वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग में जाहर सिंह ने पहला, शिवराम ने दूसरा, 40 किलोग्राम भार वर्ग में अर्श खां ने पहला, राजकुमार ने दूसरा, 52 किलोग्राम भार वर्ग में नीरज कुशवाहा ने पहला, नीरज कुमार ने दूसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में 37 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षा प्रथम, हेमा द्वितीय रहीं। कुश्ती में पुरुष वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में राघवेंद्र प्रथम, छात्रपाल द्वितीय, 52 किलोग्राम भार वर्ग में नीरज प्रथम, रोशन द्वितीय, 66 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप प्रथम, बलवंत द्वितीय, 37 किलोग्राम भार वर्ग में विक्की प्रथम, गोलू द्वितीय स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में नीलेश मनोरिया ने पहला, संजय कुमार ने दूसरा, आकाश ने तीसरा और महिला वर्ग में प्रिंसी जोशी ने पहला, शिवानी अहिरवार ने दूसरा, पूजा नाहर ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में संजय कुमार पहले, आशीष अहिरवार दूसरे, रोहित कुमार तीसरे स्थान और महिला वर्ग में शोभा रैकवार पहले, रागनी राजपूत दूसरे, शिवी तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में ताहिर खान प्रथम, सुरेंद्र पाल द्वितीय, आदर्श तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में शोभा रैकवार ने पहला, रागनी राजपूत ने दूसरा, प्रिंसी जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
3000 मीटर दौड़ में आदर्श अव्वल रहे, जबकि छोटू यादव द्वितीय, जगदीश यादव तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में पुरुष वर्ग में खालिद ने पहला, भूपेंद्र सिंह ने दूसरा, पवन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में पुरुष वर्ग में नीलेश मनोरिया प्रथम, छोटू यादव द्वितीय व बृजेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रिंसी जोशी पहला, शिवानी यादव दूसरा व शिवी यादव तीसरा स्थान पाने में कामयाब रहीं। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र बांटे। जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, कार्यक्रम प्रभारी वैभव सिंह, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, शिवराम सिंह, हरीराम श्रीवास, घनश्याम त्यागी, हरविंदर, प्रेम यादव, मंगल प्रसाद लाहोरिया, सुरेश बोनकर मौजूद रहे।