फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gursarai Month road has been in bad shape for a decade

Jhansi News: एक दशक से बदहाल गुरसराय मोंठ मार्ग

Thu, 26 Dec 2024 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gursarai Month road has been in bad shape for a decade
गुरसराय। गुरसराय-मोंठ मार्ग की पहचान क्षेत्र की सबसे खराब सड़क की बन गई है। क्षेत्र की सारी सड़कें अच्छी हालत में हैं, लेकिन एक दशक से गुरसराय-मोंठ मार्ग बदहाल है। सड़क पर हर बार गड्ढे भरने का काम होता है। काम की गुणवत्ता का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि थोड़े दिन बाद ही फिर गड्ढे बन जाते हैं। सड़क खराब होने से लोगों के वाहन भी खराब हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि राहगीरों का भी इस सड़क से निकलना जोखिम भरा रहता है। बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के वाद भी स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


गुरसराय से मोंठ बाईपास के लिए निकली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शासन-प्रशासन को इस पर संज्ञान लेकर जल्द ही इसका मरम्मतीकरण कराना चाहिए। - कुलदीप सिंह यादव, प्रधान प्रतिनिधि सेमरी
विज्ञापन


मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने से आमजन परेशान हैं। गुरसराय से करगुआ खुर्द तक मार्ग सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त है। इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है। - योगेश व्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर चलना दूभर है। लोग जान जोखिम में डाल के इस मार्ग से निकलते हैं। बार-बार ध्यानाकर्षण के बाद भी समस्या जस की तस है। - प्रताप सिंह पटेल, प्रधान जौरी


इस सड़क से दो दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन होता है। साथ ही मोंठ-गुरसराय भी बड़े वाहन नहीं चल पाते हैं। - प्रमोद यादव पूर्व प्रधान, करगुआ खुर्द

सर्दियों में कम दृश्यता होने से सड़क पर गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। सड़क संकरी होने से क्रॉसिंग के दौरान वाहनों के पलटने का भी खतरा रहता है। - कृष्णपाल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बरमपुरा

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed