फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gulsan yadav aashiyana jamidoj

गुलशन के आशियाना का बचा हिस्सा भी हुआ जमींदोज

Thu, 15 Sep 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gulsan yadav aashiyana jamidoj
झांसी। लहर गिर्द में नगर निगम की डेढ़ एकड़ जमीन पर पूर्व उपसभापति गुलशन यादव की बनी आलीशान कोठी को आखिरकार निगम दस्ते ने बुधवार को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान दस्ते ने अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व उपसभापति गुलशन यादव एवं उसके गुर्गों ने लहर गिर्द में नगर निगम के स्वामित्व वाले गाटा संख्या 1751, 1751, 1753 पर कब्जा जमाया हुआ था। यहां गुलशन यादव की आलीशान कोठी बनी हुई थी। नगर निगम दस्ते ने 24 मई को इसका एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद से कोठी खाली हो गई लेकिन, निगम दस्ता दुबारा कार्रवाई करने नहीं पहुंचा। बुधवार को अतिक्रमणरोधी प्रभारी एनएन बाजपेई की अगुवाई में पहुंचे दस्ते ने शेष बचे निर्माण को भी जमींदोज कर दिया। आसपास के कुछ अन्य निर्माण भी ध्वस्त कर दिए। निगम अफसरोें का कहना है कि आसपास की जमीन के अवैध निर्माण को भी खाली कराया जाएगा। कार्रवाई के दौरान नगर निगम दस्ते के कर्मचारियों समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed