फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ' Gul ' was ' Gulon ' will seek to

‘गुल’ हुई ‘गूलों’ की होगी तलाश

Sat, 20 Feb 2016 12:44 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सिंचाई की समस्या का समाधान करने के लिए अब गायब हो चुकीं गूलों को तलाश कर उन्हें पुनर्जीवित किया जाएगा। कच्ची गूलों को पक्का किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार नये माइनर भी बनाए जाएंगे। इन सब पर सोमवार को सीडीओ सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मंथन करेंगे।
विज्ञापन


विभिन्न जलाशयों से निकली नहरों का पानी खेतों तक पहुंचाने में गूलों की विशेष उपयोगिता होती है। नहरों का पानी कच्ची नालियों द्वारा खेतों तक इन्हीं गूलों के माध्यम से पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन


लेकिन, स्थिति यह है कि नहरों की कई गूल या तो गायब हो गई हैं या फिर बनी ही नहीं हैं। ऐसे में दबंग किस्म के किसान नहरों को काटकर अपने खेतों को लबालब कर लेते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए गूलों को मजबूत करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त मनरेगा विकास मिश्रा ने बताया कि सोमवार को सीडीओ संजय कुमार सिंचाई विभाग के सभी डिवीजनों के अधिकारियों के साथ बैठक कर गूलों की स्थिति पर चर्चा करेंगे। गायब हुई गूलों को चिह्नित कर उन्हें पक्की नालियों के साथ बनाया जाएगा। साथ ही जिन क्षेत्रों में संभव हो सकेगा वहां माइनर भी बनाई जाएंगी।


बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा। उन्हें यह निर्देश दिए जाएंगे कि माइनरों के लिए संभावित स्थानों पर सरकारी जमीन तलाश कर चिह्नित करें साथ ही नहरों के किनारे कच्ची सड़क बनाने के लिए स्थान चिह्नित करें।

गूलों व माइनर के निर्माण का कार्य मनरेगा के तहत किया जाएगा। सोमवार को विकास भवन सभागार में होने वाली बैठक में इसकी कार्य योजना तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed