{"_id":"67cdfdb648b5b1c27a0d55bb","slug":"gujhiya-papadiya-and-chips-markets-decorated-for-rangotsav-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-510183-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रंगोत्सव के लिए सजे गुझिया पपड़िया और चिप्स के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रंगोत्सव के लिए सजे गुझिया पपड़िया और चिप्स के बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। होली की तैयारी घरों में तेजी से चल रही है। एक से बढ़कर एक पकवान बनने भी शुरू हो गए हैं। महानगर एवं ग्रामीण इलाकों के बाजारों में रेडीमेड गुझिया, बेसन और मैदा की पपड़ी, पापड़, चिप्स आदि की बिक्री के लिए बाजार सज गए हैं।
रंग-गुलाल का त्योहार होली पर मैदा, खोवा और ड्राई फ्रूट से बनने वाली गुझिया की अपनी विशेष पहचान है, जो लोगों के मुंह में मिठास घोलती है। इसके साथ ही मेहमानों के स्वागत के लिए आलू के पापड़, चिप्स और दही भल्ला भी खास होता है। त्योहार के नजदीक आते ही महानगर के बड़ा बाजार, सुभाषगंज, नरिया बाजार, उनाव गेट, दतिया गेट, सीपरी, आवास विकास, प्रेमनगर आदि प्रमुख बाजारों में रेडीमेड गुझिया, पपड़ी, आलू, चावल व मूंग की दाल के पापड़, आलू के चिप्स, नमकीन आदि की दुकानें लोगों को रिझा रही है। बाजारों में देसी घी की गुझिया 600 से 700 रुपये, मैदा व बेसन की पपड़ी 300 से 360 रुपये, मठरी 300 से 320 रुपये, शकर पारे 300 से 320 रुपये किलो तक की बिक्री में है। इधर, व्यापारी महेंद्र द्विवेदी व यशवर्धन के अनुसार बाजार में एक-दो दिन में तेजी आएगी। वहीं, पापड़, चिप्स विक्रेता दिवाकर साहू के अनुसार मूंग की दाल के पापड़ 280 से 300 रुपये, आलू के पापड़ 280 रुपये, चावल के पापड़ 120 से 140 रुपये तक और आलू के चिप्स 280 रुपये से 300 रुपये किलो तक की बिक्री में है।