फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gujarati company cheated Rs 67.90 lakh in the name of buying peanuts

Jhansi News: मूंगफली खरीदने के नाम पर गुजराती कंपनी ने ठगे 67.90 लाख

Thu, 07 Sep 2023 11:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gujarati company cheated Rs 67.90 lakh in the name of buying peanuts
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मूंगफली खरीदने के नाम पर गुजरात की एक कंपनी ने झांसी के कारोबारी से करीब 67.90 लाख रुपये ठग लिए। पैसा मांगने पर कारोबारी को कंपनी संचालक ने धमकाना शुरू कर दिया। पैसा गंवाने के बाद कारोबारी ने सीपरी बाजार थाने में गुजराती कंपनी संचालक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पंचकुईयां बावरी के पास रहने वाले सुधीर अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनकी भोजला गल्ला मंडी में एकता ट्रेडर्स के नाम से आढ़त है। कुछ माह पहले उनके पास हरिओम गुप्ता एवं जयकुमार गुप्ता आए। हरिओम ने खुद को गुजरात स्थित द्वारिकाधीश एग्री इंटरनेशल कंपनी का मालिक बताते हुए मूंगफली एवं मूंगफली दाना खरीदने की बात कही। सुधीर के मुताबिक इन लोगों ने अच्छी कीमत में मूंगफली खरीदने का लालच दिया। सुधीर ने यहां से उसके गुजरात पते पर कई ट्रक मूंगफली के भेजे। इस दौरान कुल 2.09 करोड़ रुपये का दोनों के बीच व्यापार हुआ। कंपनी ने कुछ रकम का भुगतान किया लेकिन, 67.90 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। सुधीर ने बकाया रकम के लिए हरिओम से बात की। पहले हरिओम ने कुछ दिन की मोहलत मांगी लेकिन, दोबारा तगादा करने पर उसने पैसा देने से इंकार कर दिया। सुधीर अग्रवाल की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने हरिओम गुप्ता, राजकुमार गुप्ता एवं संगीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक मामले की छानबीन शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed