फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Guddu Raja's homecoming will strengthen Congress in Bundelkhand

Jhansi News: बुंदेलखंड में कांग्रेस को मजबूत करेगी गुड्डू राजा का घर वापसी

Sat, 09 Sep 2023 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Guddu Raja's homecoming will strengthen Congress in Bundelkhand
ललितपुर। लोकसभा चुनाव में अपना खोया जनाधार पाने के लिए संघर्षरत कांग्रेस में बुंदेलखंड की राजनीति में पुरोधा कहे जाने वाले स्व. सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र गुड्डू राजा की 14 साल बाद घर वापसी से बुंदेलखंड के साथ ही सीमावर्ती मध्य प्रदेश के कई जनपदों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुंदेलखंड की राजनीति में बुंदेला परिवार का लंबे समय तक वर्चस्व रहा है। महरौनी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1980 में कांग्रेस से सुजान सिंह बुंदेला चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे थे। इसके बाद वर्ष 1984 व 1999 में वह झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। कांग्रेस में उनकी मजबूत पकड़ से प्रदेश की राजनीति में भी काफी दबदबा रहा है। इनके पुत्र चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा भी कांग्रेस में सक्रिय रहे लेकिन वर्ष 2009 में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव से नजदीकी संबंध के चलते गुड्डू राजा सपा में शामिल हो गए और सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बदलते हालात में उन्होंने सपा का दामन छोड़कर बसपा से वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में सदर सीट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें फिर निराशा हाथ लगी। इसी बीच पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला का निधन हो गया जिसके बाद गुड्डू राजा ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला दिया। करीब 14 साल बाद अब अपने समर्थकों सहित गुड्डू राजा की कांग्रेस में घर वापसी ऐसे समय में हुई है जब मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने वाले हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि गुड्डू राजा के कांग्रेस में शामिल होने से बुंदेलखंड के अलावा ललितपुर के सीमावर्ती मध्यप्रदेश के जनपद अशोकनगर की चंदेरी, मुंगावली, जनपद सागर, खुरई, बीना, दतिया आदि विधानसभा सीटों पर खास असर पड़ सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि गुड्डू राजा मध्यप्रदेश की किसी सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं लेकिन उनका कहना है कि पार्टी के दिशानिर्देश के अनुसार काम करेंगे।

00
जनता महंगाई और युवा बेरोजगारी से परेशान : गुड्डू राजा
ललितपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह में दो सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, सहप्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह ने चंद्रभूषण सिंह उर्फ गुड्डू राजा को कांग्रेस में शामिल किया था। उन्होंने कहा कि अब उनका एक मात्र लक्ष्य एमपी में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाना है। इसके लिए वह जल्द ही जनपदों का भ्रमण कर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार में महंगाई और युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। जनता इस बार चुनाव में कांग्रेस के साथ है। उन्होंने बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed