{"_id":"696bfd476588370c3f023cf3","slug":"gst-officers-listened-to-the-problems-of-traders-jhansi-news-c-11-jhs1019-722409-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जीएसटी अफसरों ने व्यापारियों की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जीएसटी अफसरों ने व्यापारियों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम शनिवार को कमिश्नर बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी रामतीर्थ सिंघल व अपर आयुक्त ग्रेड-1 मुख्यायल शशांक शेखर मिश्रा रहे। कार्यक्रम में व्यापारियों को जीएसटी 2.0 में किए गए सुधार, पंजीयन लाभ, रिटर्न दाखिला, समाधान योजना सहित तमाम विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर व्यापारियों की समस्याएं व सुझाव पर अफसरों ने चर्चा की।
मंडलायुक्त सभागार में शाम 4 बजे आयोजित किए गए व्यापारी संवाद कार्यक्रम में महानगर के व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 ने पहले से अफसरों को दिए गए विषय जैसे जीएसटी 2.0 में किए गए बदलाव, पंजीयन से होने वाले लाभ, टीडीएस व टीसीएस से संबंधित रिटर्न की व्यवस्था, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना सहित व्यापारिक गतिविधियों के सरलीकरण, पंजीकरण आधार के विस्तार तथा राजस्व वृद्धि जैसे विषयों पर व्यापारियों को विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर झांसी जोन डीके सचान ने कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में व्यापारियाें ने विभागीय कार्य में आने वाली समस्याओं को रखा व उसके सरलीकरण को लेकर सुझाव दिए। इस पर विभागीय अधिकारियों ने समाधान का तरीका बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा अपने संबोधन में व्यापारियों से कर प्रावधानों का सरलता से अनुपालन करने एवं विभाग के साथ सतत संवाद बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय सहसंयोजक व्यापार प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड मनमोहन गेड़ा, संतोष साहू, बृजबिहारी सोनी, अतुल जैन, राजेंद्र अग्रवाल, एडवोकेट रामेश्वर राय, विजय खन्ना, राकेश झां, मंजीत सिंह एवं सीए रचित अग्रवाल के अलावा विभागीय अफसरों में संयुक्त आयुक्त मनीष श्रीवास्तव एवं उपायुक्त पुनीत अग्निहोत्री मौजूद रहे।
0000000000
जीएसटी ट्रिब्यूनल बेंच झांसी में स्थापित किए जाने की मांग
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में झांसी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर राय ने जीएसटी ट्रिब्यूनल बेंच की स्थापना झांसी में ही किए जाने का मांग रखी। जिस पर अफसरों ने कहा कि प्रस्ताव को मुख्यालय भेजा जाएगा।