{"_id":"6a385008a48b3ffb1c0a6652","slug":"gst-department-collects-rs-23-lakh-from-over-150-firms-jhansi-news-c-11-jhs1019-820569-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जीएसटी विभाग ने 150 से अधिक फर्म से जमा कराए 23 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जीएसटी विभाग ने 150 से अधिक फर्म से जमा कराए 23 लाख रुपये
Mon, 22 Jun 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
झांसी। शून्य रिटर्न दाखिल करने वाली 150 से अधिक फर्म से स्कूटनी करके 23 लाख रुपये की वसूली की गई है। अभी शेष फर्मों की जांच की जा रही है।
राज्य कर विभाग में पंजीकृत फर्म को मासिक व त्रिमासिक रिटर्न दाखिल करना होता है। माह भर में खरीद-फरोख्त के साथ परिवहन संबंधी विवरण के अनुसार रिटर्न दाखिल करना होता है। राजस्व समीक्षा के दौरान झांसी परिक्षेत्र की 1300 फर्म ऐसी पाई गई जो शून्य रिटर्न दाखिल कर रही थीं। एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-वन डीके सचान ने बताया कि ऐसी फर्म को चिन्हित करते हुए इनकी जांच की जा रही है। अभी तक 150 से अधिक फर्म की जांच में गड़बड़ी मिलने पर उनसे 23 लाख रुपया जमा कराया गया। अन्य फर्म की जांच कराई जा रही है।