फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Groom Asked for beer for people in wedding procession In Jhansi bride refused to marry

UP: दूल्हे ने की ऐसी डिमांड... भड़क गई दुल्हन, सबक सिखाने के लिए युवती ने जो किया, आपको यकीन नहीं होगा

Tue, 23 Apr 2024 02:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Apr 2024 02:49 PM IST
सार

झांसी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दूल्हे ने बरातियों के लिए बियर और शराब की मांग कर दी। साथ ही कहा कि बीयर और शराब नहीं मिली तो बरात नहीं चढ़ाएंगे, इस पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
Groom Asked for beer for people in wedding procession In Jhansi bride refused to marry
जिद पर अड़ गई दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के सीपरी बाजार इलाके में रविवार को आई बरात में विवाद हो गया। हल्ला उस वक्त मचा जब दूल्हे ने बरात में आए अपने दोस्तों के लिए बियर की मांग कर दी। जब दूल्हे की इस मांग की जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने शादी से ही इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में बराती और घरातियों में मारपीट तक हो गई। 
विज्ञापन


इत्तला पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह विवाद को शांत कराया। सोमवार को दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


सीपरी बाजार की पाल कॉलोनी में कोतवाली के नईबस्ती मोहल्ले से रविवार को बरात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरात के स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी थी। घर में मंगल गीत गूंज रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि 21 अप्रैल को जैसे ही बरात आने को हुई दूल्हे ने दुल्हन के घर जाकर बरात में आ रहे उसके दोस्तों के लिए बियर का इंतजाम करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरातियों का आरोप है कि दूल्हे ने कहा था कि शराब और बियर न मिलने तक वह लोग बरात नहीं चढ़ाएंगे। यह बात जब दुल्हन को पता चली तब वह नाराज हो उठी। उसने शादी करने से ही इन्कार कर दिया। हालांकि घर वालों ने दुल्हन को समझाने की काफी कोशिश की मगर वह अपनी जिद पर अड़ी रही। 
 

शादी से मना करने की बात जब दूल्हे पक्ष को मालूम चली तब उन लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसका लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। 

 

दोनों पक्ष सीपरी बजार थाने पहुंचे। लड़के वालों ने दूल्हे के साथ मारपीट का आरोप लगाया जबकि लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ जड़े। उनके रिश्तेदारों के साथ मारपीट की गई। वहीं, दूल्हा पक्ष ने किसी मांग से इंकार किया। उनका कहना है कि दुल्हन पक्ष ने जानबूझकर शादी तोड़ी है। 
 

सीओ सिटी राजेश राय के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। वहीं दुल्हन के इन्कार के बाद बरात रात को ही वापस लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed