फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   green patti make near station

स्टेशन के पास बन रही हरित पट्टी

Thu, 12 Dec 2019 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
green patti make near station
रेलवे स्टेशन के सामने ग्रीन कॉरिडोर के लिए तैयार किया जा रहा है स्ट्रक्चर। संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेल प्रशासन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) के मानकों को ध्यान में रखकर झांसी और ग्वालियर स्टेशन को चमकाने में लगा है। 24 मानकों पर खरा उतरते ही इन स्टेशनों को ‘ग्रीन स्टेशन’ का दर्जा मिल जाएगा। इसी पहल के तहत दांडी चौराहा से स्टेशन मार्ग के दोनों तरफ हरित पट्टी बनाई जा रही है। इसके लिए शेड बनाया जा रहा है, जिसमें अलग- अलग पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पानी और बिजली की आवश्यकता के हिसाब से ऑडिट कराया जा रहा है। प्लेटफार्मों पर सूखा और गीला कचरा अलग- अलग डालने के लिए डस्टबिन रखे गए हैं। सूखा कूड़ा नगर निगम के डंपिंग जोन में भेजा जा रहा है। साथ ही गीले कचरा का खाद बनाने में उपयोग होगा। स्टेशन पर यांत्रिक मशीनों से सफाई की जा रही है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहीं पानी को बर्बाद होने से बचाने के लिए वाटर रिसाइकलिंग प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। गंदे पानी की निकासी के लिए नए सिरे से ड्रेनेज सिस्टम बनाया जा रहा है। इसी योजना के तहत दांडी चौराहा से स्टेशन मार्ग के दोनों तरफ हरित पट्टिका बनाने का काम शुरू हो गया है। इसमें गमलों और जमीन पर पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्टेशन पर इस वक्त 24 में 22 मानकों पर काम चल रहा है। अभी झांसी से संबंधित जानकारी के लिए वेबसाइट और गीले कचरे से खाद बनाने का काम बाकी रह गया है। इस संबंध में मंडल वाणिज्य प्रबंधक अखिल शुक्ला ने बताया कि जनवरी तक हरित पट्टी बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में शामिल स्टेशन
रेल मंडल के दस और स्टेशनों को दूसरे चरण में ग्रीन स्टेशन का दर्जा दिलाया जाएगा। इनमें बांदा, महोबा, खजुराहो, चित्रकूट धाम कर्वी, उरई, मुरैना, दतिया, डबरा, बबीना और ललितपुर स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed