फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Green bamboo pavilion covered, Siya Ju came to Ram's marriage...

हरे बांस मंडप छाए, सिया जू को राम ब्याहन आए...

Sun, 10 Oct 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Green bamboo pavilion covered, Siya Ju came to Ram's marriage...
झांसी। शनिवार को सदर बाजार में श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। दूल्हा बने श्री राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघन के साथ राजा दशरथ, गुरु विश्वामित्र आदि के स्वरूपों का लोगों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। स्वरूपों का तिलक व वंदना की गई। वहीं, बरात में बीना के ढोल और झांसी के बैंड की मोहक धुनों पर बरात में शामिल लोग जमकर झूमे। जालौन के बहुरुपिया कलाकारों का स्वांग नृत्य भी आकर्षक रहा।
विज्ञापन

धनुष यज्ञ मंचन के बाद शनिवार शाम पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ भगवान राम की बरात भ्रमण के लिए निकली। विशाल रथ पर दूल्हा स्वरूप में श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न तथा गुरु विश्वामित्र विराजमान थे। वहीं, बरात में सागर की शेर पार्टी के कलाकार शेर, शिकारी, चीता आदि के रूप धरकर स्वांग कर रहे थे। जबलपुर का अखाड़ा के सदस्य हैरत अंगेज करतब दिखा रहे थे। बैंड मोहक धुनों पर स्वर रागिनी बिखेर रहे थे। बरात का स्वागत सदर बाजार के वासियों व अन्य श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया। रामलीला मंच पर आरती और पूजन के साथ बरात का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विकास खत्री, कैलाश गुप्ता, मयंक गुप्ता, शांतनु पांडेय, नरेंद्र कौशिक, कार्यवाहक अध्यक्ष विजय प्रकाश पटैरिया, राकेश शर्मा, अर्जुन यादव, रोहित गुप्ता, देवेंद्र साहू, चंद्रप्रकाश गोस्वामी, कोमल चंद्र जैन, राघवेंद्र राय, भरत लाक्षाकार, अमन गुप्ता, राजीव चौरसिया, अजय कक्कड़, जय प्रकाश, धर्म सिंह, अशोक मिश्रा, सतीश चौधरी, प्रतीक ओमरे, विक्की भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवान को कराया गंगा पार
झांसी। बड़ा बाजार की रामलीला मंचन में शनिवार को भगवान श्रीराम को केवटजी गंगा पार कराते हैं। इसके अलावा दशरथ मरण और भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। श्री बाल युवक रामलीला नाट्य समिति के तत्वावधान में आयोजित मंचन में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता जी को केवट जी गंगापार कराते है। इसके बाद वह चित्रकूट प्रस्थान करते हैं। इधर, राम के वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते है। इसकी सूचना भरत जी व शत्रुघ्न को मिलती है और वह अयोध्या लौटते हैं। समस्त जानकारी होने पर वह चित्रकूट जाने का निर्णय लेते हैं और श्रीराम को वापस अयोध्या लौटने की प्रार्थना करते हैं, लेकिन श्रीराम पिता के वचनों को पूरा करने के लिए वापस लौटने से इनकार कर देते है। मंचन में सोनू, पंकज, राजेश, राम आसरे आदि कलाकारों ने भूमिकायें निभायी। इस अवसर पर अरुण द्विवेदी, भरत राय, ओम प्रकाश तिवारी, डा. बीबी आर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed