{"_id":"5d70251f8ebc3e93c02af2ba","slug":"greed-and-thug-one-lac-33-thausend-jhansi-news-jhs147332127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टे का लालच देकर 1 लाख 33 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टे का लालच देकर 1 लाख 33 हजार हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सट्टे का लालच देकर 1.33 लाख हड़पे
झांसी। कोतवाली इलाके मेें सट्टे का लालच देकर दो लोगों ने एक लाख तैतीस हजार रुपये हड़प लिए। यह रकम एटीएम से निकलवाई गई। रकम मांगने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली के हींगन कटरा निवासी मनोज कुमार मिश्रा ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पुत्र को क्रिकेट मैच का सट्टा लगाने का लालच देकर पानी वाली धर्मशाला निवासी पूनम व ललित ने एटीएम से एक लाख तैतीस हजार रुपये निकाल लिए। मैच पूरे होने के बाद जब उसके पुत्र ने रकम की मांग की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। वह लगातार रकम की मांग करता रहा, लेकिन उसकी रकम वापस नहीं हो सकी। मामला जून माह का बताया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मटर के ठेले से हो रही थी सट्टे की बुकिंग
झांसी। सटोरिये पुलिस से बचने के लिए नए - नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली पुलिस ने पकड़ा। जहां एक युवक मटर के ठेले से सट्टे की बुकिंग कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसके पास से सट्टे की पर्चियां व रुपये बरामद किए हैं। पकड़ा गया युवक चर्चित सटोरियोें का साथी है, जो लंबे समय से नंबर लगाकर अवैध काम को अंजाम दे रहा था। पुलिस पकड़े गए सटोरिये से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली स्थित बाहर ओरछा गेट मेें पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक मटर का ठेला लगाकर सट्टे के नंबर की बुकिंग ले रहा है। सूचना पाकर पुलिस ने ठेले पर दबिश देकर कैलाश कुशवाहा को दबोच लिया। उसके पास से सट्टे की पर्चियां व करीब 1700 रुपये भी मिले। पुलिस को देखकर ठेले पर जमा अन्य युवक भाग निकले। पूछताछ में पता चला कि पुलिस से बचने के लिए ओरछा गेेट के चर्चित सटोरियों ने ठेला लगवा दिया था और यहीं से नंबर की बुकिंग हो रही थी। बाकायदा सुबह से लेकर शाम तक नंबर लग रहे थे। युवाओं का जमावड़ा भी ठेले पर लगा रहता था। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी पर जुआ अधिनियम में कार्रवाई की है।