फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Grandson of Minister of State Mannu Kori shot in Jhansi, condition critical

Jhansi News: झांसी में राज्यमंत्री मन्नू कोरी के नाती को गोली मारी, हालत गंभीर

Sat, 04 Nov 2023 11:14 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Grandson of Minister of State Mannu Kori shot in Jhansi, condition critical
- नवरात्र में भंडारे के दौरान दोनों के बीच हुआ था विवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार की रात कोतवाली थाना इलाके में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के नाती को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के भाई मेहरबान की बेटी प्रतिभा अपने परिवार के साथ शहर कोतवाली इलाके के सूजे खां खिड़की अंदर मुहल्ले रहती है। उनका बेटा प्रवीण (34) वकालत करता है। शनिवार की रात तकरीबन नौ बजे प्रवीण अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दरम्यान क्षेत्र के ही एक युवक ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रवीण की मां प्रतिभा ने बताया कि नवरात्रि में मुहल्ले में भंडारे का आयोजन किया गया था। इसी दरम्यान क्षेत्र का एक युवक वहां शराब पीकर पहुंच गया था। शराब के नशे में धुत युवक भंडारे का खाना बनाने वाले हलवाई के साथ मारपीट करने लगा। प्रवीण और मुहल्ले के अन्य लोगों ने युवक को ऐसा करने से रोका था। इस पर वह प्रवीण से रंजिश मानने लगा था। इसी रंजिश में उसने शनिवार को घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं, एसएसपी राजेश एस ने मेडिकल पहुंचकर घायल का हाल जाना। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दीं गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed