फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Grandparents returning from granddaughter's wedding dies in accident, 16 injured including parents

पोती की शादी कर लौट रहे दादा-दादी की दुर्घटना में मौत, मां-पिता समेत 16 घायल

Mon, 22 Nov 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Grandparents returning from granddaughter's wedding dies in accident, 16 injured including parents
झांसी। रविवार को बबीना थाना इलाके में सवारियों से भरे एक ट्रैक्टर में डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में नव वधू के दादा और रिश्ते की दादी शामिल हैं। जबकि, मां-पिता समेत 16 अन्य परिजन घायल हो गए, जिनका इलाज महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जारी है। हादसे से शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जनपद के दिनारा के ग्राम अलगी निवासी दीना उर्फ रामसेवक की पोती प्रतीक्षा की शादी शनिवार को बबीना में थी, जिसमें परिवार के सभी लोग तथा नाते-रिश्तेदार गए हुए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद रविवार की दोपहर सभी ट्रैक्टर में सवार होकर वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। अभी ट्रैक्टर बल्लमपुर के पास रेलवे क्रांसिंग पर बने ओवरब्रिज पर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर और ट्रॉली पलट गए। इससे वहां चीखपुकार मच गई। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को निकाला। इसी दरम्यान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे की वजह से काफी समय तक सड़क का यातायात भी अवरुद्ध बना रहा। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को किनारे खड़ा कराया गया। जबकि, घायल को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने रामसेवक उर्फ दीना (68) तथा उसके छोटे भाई आसाराम झा की पत्नी कुंता देवी (62) को मृत घोषित कर दिया। जबकि, गंभीर रूप से घायल रामकिशन को वेंटीलेटर पर भेज दिया गया। इसके अलावा अन्य घायल राशि झा (18), सोनम (20), पानकुंवर (62), सुनीता (55), रामवती (60), मुकेश (45), जयदेवी (38), कौशल (5), अंगुरी (45), सुखदेवी झा (45), विशाल (16), मुन्नी देवी (55), उर्मिला (60), वर्षा (25) व पुक्खन का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
विज्ञापन

हादसे की वजह से शिवपुरी जनपद के दिनारा के ग्राम अलगी में सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों व नाते रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर पड़ा रहा मंडप व अन्य सामान
झांसी। हादसे के द्वारा ट्रैक्टर पर शादी का सामान भी रखा हुआ था। इसमें मंडप भी शामिल था। टक्कर की वजह से सारा सामान सड़क पर फैल गया। जिस मंडप का इस्तेमाल बीती रात शादी में हुआ था, वो भी सड़क पर पड़ा रहा, जिसे ग्रामीणों ने बाद में सड़क किनारे एक स्थान पर रखवाया।

पोती की शादी का सपना पूरा होने के बाद बंद हुईं आंखें
झांसी। सड़क दुर्घटना में मारे गए दीना उर्फ रामसेवक अपनी पोती को बहुत चाहता था। कई सालों से वो पोती के हाथ पीले करने का सपना देख रहा था। आखिर वो दिन भी आ गया। धूमधाम से उसने पोती की शादी की और इसके अगले ही दिन उसकी आंखें हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो गईं। हादसे की जानकारी काफी देर तक पोती को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed