फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Grandmother of two falls in love: Runs away with 35-year-old lover, met two and a half years ago

दादी को हुआ इश्क: 35 वर्ष के आशिक के लिये परिवार को छोड़ा, ढाई साल पहले हुई थी मुलाकात

Fri, 03 Oct 2025 10:50 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 03 Oct 2025 10:50 AM IST
सार

एमपी के भिंड में दोनों की मुलाकात हुई थी, जैसे ही इसकी भनक के घर के सदस्यों को हुई तो वह महिला को अपने साथ घर ले आये। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Grandmother of two falls in love: Runs away with 35-year-old lover, met two and a half years ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादी को 35 साल के युवक से प्रेम हो गया। करीब ढाई साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद फाेन से बात होती रही और मौका देख कर वह अपने पति, बच्चों और नातियों को छोड़ आशिक के साथ घर से भाग निकली। यहीं नहीं महिला घर पर रखे गहने और नगदी भी ले गयी है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामला जिला झांसी के मऊरानीपुर इलाके का है। बताया गया कि ढाई साल पहले उसकी पत्नी भिंड में मजदूरी करने गई थी। वहीं, काम के दौरान उसकी एक युवक से मुलाकात हो गई जिसकी उम्र करीब 35 साल है। आपस में दोनों की बातचीत होने लगी। जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जैसे ही इसकी भनक घर के लोगों को लगी तो वह लोग मौके पर पहुंचकर महिला को घर वापस ले आये। लेकिन यह मामला खत्म नहीं हुआ वह चोरी-छिपे मोबाइल पर बातचीत करती रही।
विज्ञापन


इसी बीच बेटे की तबियत खराब हो गई जिसका इलाज कराने के लिए घर के लोग उसका उपचार के लिए झांसी ले गये। घर पर महिला अकेली थी उसके मौका देखा और अपने पति, पुत्र, बहु व नातियों की चिंता छोड़ घर से नौ दो ग्यारह हो गई। यहीं नहीं घर पर कैश और गहने भी ले गयी। पीड़ित पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed