{"_id":"5e669f178ebc3ec54f0bec53","slug":"grandfather-murdered-his-one-month-granddaughter-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः उधार के रुपये मांगने पर दादा ने की दुधमुंही पोती की हत्या, पोते को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसीः उधार के रुपये मांगने पर दादा ने की दुधमुंही पोती की हत्या, पोते को किया जख्मी
Tue, 10 Mar 2020 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपरी थाना क्षेत्र के अंबाबाय में सोमवार सुबह उधार के 30 हजार रुपये मांगने पर आवेश में आकर चचेरे दादा ने घर में घुसकर पोते व एक माह की पोती पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे पोती की मौके पर मौत हो गई, जबकि पोता घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से दादा फरार है।
विज्ञापन
अंबाबाय निवासी कमलेश विश्वकर्मा बढ़ई है। सोमवार सुबह वह काम पर गया था। घर पर उसकी पत्नी रश्मि व बच्चियां थीं। सुबह करीब नौ बजे रश्मि साफ-सफाई कर रही थी, तभी कमलेश का चाचा घर आया और उधार दिए तीस हजार रुपये मांगने पर रश्मि से विवाद करने लगा। गाली गलौज की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रश्मि ने समझाया कि उसे पैसों की जरूरत है, इसलिए मांगे हैं, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। गुस्से में भरे आरोपी ने घर में पड़े डंडे उठाकर चारपाई पर सो रही एक माह की पोती भावना और तीन वर्षीय पोते वंश के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही भावना की मौत हो गई जबकि, वंश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इस बीच रश्मि के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों के आने से पहले आरोपी मौके से भाग गया। ग्रामीण दोनों मासूम को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भावना को मृत घोषित कर दिया। जबकि, वंश की हालत नाजुक है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।