{"_id":"6afb6fbc57c112d62a010eca","slug":"grain-traders-angered-by-the-inability-to-withdraw-cash-from-banks-threaten-to-shut-down-the-marketplace-mandi-moth-news-c-132-1-sjhs1002-108890-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बैंकों से नकदी न मिलने से भड़के गल्ला व्यापारी, मंडी बंद करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बैंकों से नकदी न मिलने से भड़के गल्ला व्यापारी, मंडी बंद करने की चेतावनी
विज्ञापन
बैंकों से नकदी न मिलने से भड़के मोंठ के गल्ला व्यापारी, कल से मंडी बंद करने की दी चेतावनी फोटो
मोंठ। धान की भारी आवक के बीच मोंठ मंडी में नकदी का संकट गहरा गया है। व्यापारियों की रोजाना एक से दो करोड़ रुपये की मांग के मुकाबले बैंक महज 10-10 लाख रुपये उपलब्ध करा रहे हैं। इससे किसानों को उपज का भुगतान नहीं हो पा रहा है। नाराज गल्ला व्यापार संघ ने सोमवार को ज्ञापन सौंपकर प्रतिदिन 10 से 15 करोड़ रुपये नकदी उपलब्ध कराने की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि मंगलवार तक पर्याप्त नकदी की व्यवस्था नहीं हुई तो मंडी बंद कर दी जाएगी। उधर, मंडी में 500 से अधिक ट्रैक्टरों की मौजूदगी और ट्रकों की आवाजाही से कस्बे में दो किलोमीटर तक जाम लग रहा है।
व्यापार संघ ने ज्ञापन में बताया कि मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं। किसानों को उपज का नकद भुगतान करने के लिए व्यापारियों को पर्याप्त धनराशि की जरूरत है, लेकिन बैंक मांग के अनुरूप नकदी नहीं दे रहे हैं। किसान अपनी दैनिक जरूरतों के चलते खाते में भुगतान लेने के बजाय नकद भुगतान की मांग कर रहे हैं। शनिवार और रविवार को एसबीआई में अवकाश रहने से भुगतान की समस्या और बढ़ गई। मंडी सचिव सीएन मिश्रा ने बताया की बैंक द्वारा मांग के अनुरूप बैंक द्वारा रुपये न देने से धान की खरीद में दिक्कत हो रही है।
व्यापारियों ने भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य स्थानीय बैंकों से प्रतिदिन 10 से 15 करोड़ रुपये की नकदी उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नकदी नहीं मिलने से धान खरीद और किसानों का भुगतान प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं आईएएस मनीषा धारवे ने एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक झांसी को पत्र भेजकर मोंठ और समथर मंडी से संबंधित बैंक शाखाओं की नकदी सीमा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि धान खरीद सीजन में किसानों को नकद भुगतान के लिए प्रतिदिन 10 से 15 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। नकदी की कमी से खरीद प्रभावित होने के साथ कानून-व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। ज्ञापन देने समय अजय मोहन गुप्ता, मानपाल सिंह, हरी लोहिया, मुकीम खान, प्रखर गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे
जाम से जूझ रहा कस्बा
धान की भारी आवक के चलते मंडी से लेकर कस्बे के अंदर तक जाम की स्थिति बनी हुई है। मंडी परिसर से करीब दो किलोमीटर तक ट्रैक्टरों की कतारें लगी रहती हैं। सोमवार को भी 500 से अधिक ट्रैक्टर धान लादकर मंडी परिसर में खड़े थे। मंडी प्रशासन ने ट्रैक्टरों की पार्किंग के लिए एक खेत में व्यवस्था की है, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने से जगह कम पड़ गई है।