फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Grabbed valuable land by making fake Aadhar card of minor nephew

Jhansi News: नाबालिग भतीजे का फर्जी आधार बनवाकर हड़प ली बेशकीमती जमीन

Sat, 14 Sep 2024 04:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Grabbed valuable land by making fake Aadhar card of minor nephew
- नाबालिग की मां ने जेठ समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। छोटे भाई की मौत के बाद उसके नाबालिग बेटे का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर ताऊ ने जमीन हड़प ली। इसका पता चलने पर नाबालिग की मां ने जेठ समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में बरुआसागर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बरुआसागर के बांसमेरे की टोरिया निवासी भावना पत्नी अरविंद ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मृत्यु 10 अप्रैल 2016 को हो गई। पति के नाम की कृषि भूमि उसके समेत तीन नाबालिग बच्चों के नाम हो गई। जेठ सुनील उसके एक नाबालिग बेटे को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। मां भावना का कहना है कि बेटे की जन्मतिथि 10 अक्तूबर 2007 है लेकिन, सुनील ने फर्जी कागजों के सहारे उसकी उम्र बदल दी। उसे बालिग बनाकर फर्जी आधार कार्ड बनवा दिया। इसके बाद जमीन को अपना बताकर उसने यह जमीन बेच दी।
विज्ञापन

यह जमीन बेशकीमती है। उसका जेठ ने कई लाख रुपये में सौदा कर दिया। अप्रैल माह में जब वह इस जमीन पर खेती करन पहुंची तब उसे यह बात मालूम चली। उसने स्थानीय लेखपाल कल्यान पटेल पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। भावना ने डीआईजी और जिलाधिकारी के पास जाकर गुहार लगाई। अफसरों के निर्देश पर बरुआसागर पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के मुताबिक आरंभिक छानबीन में नाबालिग के दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई है। मामले की आगे जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed