फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Grabbed five lakhs by handing over fake joining letter of FCI

Jhansi News: एफसीआई का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर हड़पे पांच लाख

Sun, 01 Sep 2024 04:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Grabbed five lakhs by handing over fake joining letter of FCI
- शातिर जालसाजों ने तीन युवकों को बनाया निशाना
विज्ञापन

- ट्रेनिंग के बहाने एफसीआई गोदाम में काम भी कराया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शातिर जालसाजों ने एफसीआई का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर तीन युवकों से करीब पांच लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ट्रेनिंग दिलाने के बहाने युवकों को कानपुर भी लेकर गए। उनसे एफसीआई गोदाम में काम भी कराया। युवकों को वहां फर्जीवाड़े का पता लग गया। युवकों ने सीपरी बाजार थाने में तीन जालसाजों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोंठ निवासी मनीष कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान सिद्धेश्वर नगर निवासी जीतू वागवार से हुई थी। जीतू ने एफसीआई कानपुर में नौकरी दिलाने के बहाने तीन लोगों के लिए पांच लाख रुपये मांगे। यह पैसा उन लोगों ने मिलाकर दे दिया। कुछ दिनों बाद जीतू उन तीनों को लखनऊ लेकर गया। यहां उन लोगों के फर्जी पहचान पत्र बनवाए। इसके बाद ट्रेनिंग दिलाने के बहाने कानपुर गोदाम में दो-तीन दिन काम कराया।
विज्ञापन

इसी दौरान उन लोगों को मालूम चला कि एफसीआई में ठेकेदारी के जरिए काम कराया जाता है। फर्जीवाड़ा उजागर होने पर उन लोगों ने जीतू से पैसा मांगा। आरोपी उनको धमकाने लगे। मनीष के मुताबिक रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर भी जीतू उससे करीब दो लाख रुपये हड़प चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने नितेश मिश्रा निवासी सूर्यपुरम कॉलोनी, जीतू बागवार निवासी सिद्धेश्वर नगर एवं देवेंद्र पाल निवासी हंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में रिपेार्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed