फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Governor of the security arrangements

राज्यपाल की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Sat, 27 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Governor of the security arrangements
झांसी। राज्यपाल राम नाइक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर शुक्रवार को रिहर्सल किया। वहीं, सुबह छह बजे से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी गरिमा सिंह ने बताया कि राज्यपाल का सुबह करीब 9.45 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन में आगमन होगा, जहां से सीधे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल के आगमन के समय इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा, खुशीपुरा, तालपुरा, कंबल मिल चौराहा, बस स्टैंड, मछली मंडी तिराहा, मऊरानीपुर चौराहा, आरटीओ कार्यालय व सुधा नर्सिंगहोम के पास बैरियर लगाकर आवागमन बंद कर दिया जाएगा। सुबह छह बजे से ग्वालियर हाइवे, ललितपुर रोड, कानपुर हाइवे व ओरछा मार्ग से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, जो राज्यपाल के लौटने तक प्रभावी होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्यपाल की सुरक्षा में जिला पुलिस के अलावा रेंज से भी पुलिस बल आया है, जिसमें एक एडीशनल एसपी, आठ सीओ, तीन इंस्पेक्टर, 17 थानाध्यक्ष, 68 दारोगा, 623 हेड कांस्टेबल, 270 कांस्टेबल, 42 महिला कांस्टेबल और एक कंपनी पीएसी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर कुलपति के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का रिहर्सल किया गया। इसमें विद्या परिषद, कार्य परिषद, शिक्षक व छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed