{"_id":"67535bab0fc7053c3c0b89a4","slug":"government-will-provide-relief-to-thousands-of-animals-in-severe-cold-six-big-cow-sheds-will-be-built-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-448548-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सरकार देगी हजारों जानवरों को कड़ाके की ठंडी में राहत, बनेंगी छह बड़ी गोशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सरकार देगी हजारों जानवरों को कड़ाके की ठंडी में राहत, बनेंगी छह बड़ी गोशालाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अगले साल मंडल को छह नई बड़ी गोशालाएं मिल जाएंगी। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। जनवरी माह में इनका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। प्रत्येक गोशाला में 400-400 पशुओं को संरक्षित किया जा सकेगा।
वर्तमान में झांसी मंडल के तीनों जनपदों में स्थित गोशालाओं में 1,23,754 गोवंश संरक्षित हैं। अब छह और बड़ी गोशालाएं बनने जा रही हैं। इनमें से झांसी और ललितपुर जनपद में एक-एक और जालौन में चार गोशालाओं का निर्माण होगा। झांसी में लारौनी, ललितपुर में मादौन और जालौन जिले में सीकरी व्यास, रहतरी, रोमई मुस्तकिल और धमसेनी गांव में गोशाला का निर्माण होगा।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के झांसी मंडल के अपर निदेशक डॉ. राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि इन नई गोशालाओं के निर्माण के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। जनवरी माह में इनका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन