फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Government roster ignore made his ahead bussinesman

भीड़ रोकने को व्यापारी खुद आए आगे, प्रशासन का रोस्टर नकारा, अपना बनाया

Sat, 04 Jul 2020 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government roster ignore made his ahead bussinesman
बड़ा बाजार में उमड़ रही लोगों की भीड़। अमर उजाला
झांसी। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच बाजारों में भीड़ भी खूब उमड़ रही है। खासतौर पर शहरी क्षेत्र के बाजारों में दिन भर भीड़भाड़ बनी रहती है। यही वजह है कि तमाम व्यापारी इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में खतरा बढ़ता देख व्यापारियों ने बाजारों को खोलने को लेकर प्रशासन द्वारा जारी किए गए रोस्टर को नकार दिया है। अब उन्होंने खुद का शिड्यूल तैयार कर लिया है, जिसके तहत बाजार खोले और बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन

एक जून से अनलॉक-1 की शुरुआत होने के साथ ही झांसी में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में एकाएक वृद्धि हो गई थी। एक जुलाई से अनलॉक - 2 की शुरुआत हुई है। इसमें रियायतें और बढ़ गईं हैं। रविवार को बंदी दिवस छोड़कर सप्ताह में बाकी सभी दिनों में दुकानें सुबह नौ से रात नौ बजे तक खोलने की छूट दे दी गई है। तमाम व्यापारी इसके पक्ष में नहीं हैं। लेकिन, जब एक दुकान खुली रहती है तो दूसरे दुकानदार के लिए अपनी दुकान खोेलने की मजबूरी हो जाती है। ये स्थिति तब है जब कई व्यापारी व उनके परिवार के सदस्य कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इससे निपटने के लिए व्यापार मंडल आगे आए हैं। उन्होंने प्रशासन के रोस्टर को दरकिनार कर अपना रोस्टर तैयार कर लिया है, जिस पर शनिवार से अमल भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

सप्ताह में पांच दिन खुलेगा सराफा बाजार
झांसी। शनिवार को सराफा व्यापार कमेटी की बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि सराफा बाजार सप्ताह में पांच दिन ही खोला जाएगा। दुकानें सुबह 10 से शाम छह बजे तक खोली जाएंगी। शनिवार व रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा। बैठक कमेटी के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महेश सर्राफ, मोहन लाल, प्रकाश अग्रवाल, नंदकिशोर मच्छड़, महेंद्र चौधरी, आनंद अग्रवाल, दीपक विसो, मीनू गंधी, राजीव अग्रवाल, आशीष विसो, अभिषेक चकेरे, संजय कमरया, पप्पू सेठ, राजेश बॉबी आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री अतुल अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे तक खुलेगा मानिक चौक
झांसी। मानिक चौक में दिन भर भीड़भाड़ बनी रहती है। यहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग नजर आती है और न ही तमाम लोगों के चेहरे पर मास्क। कोरोना वायरस के खतरे के बीच यहां व्यापार हो रहा है। ये स्थिति कभी भी भारी पड़ सकती है। इससे निपटने के लिए मानिक चौक व्यापार मंडल ने सुबह दस से शाम छह बजे तक दुकानें खोलने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत शनिवार से कर भी दी गई। व्यापार मंडल के आह्वान पर शनिवार को शाम छह बजे बाद दुकानें बंद कर दी गईं।
थोक किराना बाजार में दो दिन रहेगी बंदी
झांसी। प्रशासन जारी किए गए रोस्टर में सप्ताह में एक बंदी दिवस रविवार को घोषित किया गया है। लेकिन, सुभाष गंज व्यापार मंडल ने दो दिन बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। सुभाष गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय खुराना ने बताया कि कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई व्यापारी इसकी चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में सप्ताह में दो दिन बाजार बंद रखा जाएगा। रविवार बंदी दिवस के अलावा मंगलवार को भी बाजार बंद रखे जाने पर चर्चा चल रही हैं।

एक दिन छोड़कर खोला जाए बाजार
झांसी। उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल व सराफा बाजार दीक्षित बाग व्यापार मंडल ने सदर विधायक रवि शर्मा को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये मांग की गई कि बाजार को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक तथा एक दिन छोड़कर एक दिन खुलवाया जाए। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए ये बेहद जरूरी है। ज्ञापन प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सोनी जीतू के नेतृत्व में दिया गया। इस मौके पर अनुज मुड़िया, मुकेश सोनी, प्रदीप त्रिपाठी, रमाकांत सोनी, दीपू महोबिया आदि मौजूद रहे।

नगर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जारी हैं इसके बाद भी नगर बासी सजग नजर नहीं

नगर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जारी हैं इसके बाद भी नगर बासी सजग नजर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed