फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Government ration of 13 thousand people stopped in Jhansi, cards canceled

Jhansi News: झांसी में 13 हजार लोगों का सरकारी राशन बंद, निरस्त किए गए कार्ड

Sun, 03 Dec 2023 10:53 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 03 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Government ration of 13 thousand people stopped in Jhansi, cards canceled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी में पूर्ति विभाग ने 13 हजार लोगों को सरकारी राशन देना बंद कर दिया है। विभाग ने डिजिटल सत्यापन के बाद 2500 राशन कार्ड निरस्त कर दिए हैं। इन कार्डधारकों ने पिछले छह महीने से किसी भी दुकान से राशन नहीं लिया था। वहीं सत्यापन प्रक्रिया अभी भी जारी है।
झांसी में 3.75 लाख राशन कार्डधारक हैं। पिछले साल सरकार ने एक देश एक राशन कार्ड योजना लागू कर दी थी। इसके तहत राशन कार्डधारक देश के किसी भी कोने से अपने हिस्से का राशन ले सकता है। पूर्ति विभाग ने पिछले महीने राशन कार्डधारकों का सत्यापन शुरू किया। इसमें सामने आया कि 2500 राशन कार्ड में शामिल 13 हजार लोगों ने पिछले छह महीने से किसी भी दुकान से राशन नहीं लिया। विभाग ने ऐसा मानते हुए कि इन कार्डधारकों को राशन की जरूरत नहीं है, इस पर सभी का राशन बंद कर दिया। साथ ही कार्ड निरस्त कर दिए। सत्यापन में कुछ कार्डधारक ऐसे भी पाए गए जो जिले से बाहर चले गए थे। अब कार्ड निरस्त होने के बाद उन लोगाें के कार्ड बनाए जाएंगे, जो वास्तव में योजना के पात्र हैं।
विज्ञापन

30 दिसंबर तक है राशन कार्ड सरेंडर करने का मौका
जिलाधिकारी के आदेश पर राशन कार्डों का सत्यापन कराया जा रहा है। ऐसे में अपात्रों के पास 30 दिसंबर तक राशन कार्ड सरेंडर करने का मौका है। यदि इसके बाद कोई कार्डधारक अपात्र पाया जाता है तो उससे रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब डीएम की अनुमति होगी जरूरी
अब राशन कार्ड बनवाने के लिए जिलाधिकारी का अनुमोदन अनिवार्य कर दिया गया है। शासन ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। अभी तक पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट के बाद जिला पूर्ति अधिकारी के अनुमोदन पर राशन कार्ड जारी होते थे। कार्डधारकों के लगातार अपात्र पाए जाने के चलते शासन ने नए निर्देश जारी किए हैं।


13 हजार लोग पिछले छह माह से राशन नहीं ले रहे थे। ऐसे में सभी को अपात्र मानकर राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा अभी सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। रिपोर्ट में जितने भी अपात्र पाए जाएंगे। उनका भी राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा।
उमेश चंद, जिला पूर्ति अधिकारी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed