फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Government misleading people with false promises and slogans: Shyam Lal

झूठे वादों और नारों के सहारे गुमराह कर रही सरकार : श्यामलाल

Sat, 12 Sep 2026 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Government misleading people with false promises and slogans: Shyam Lal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मऊरानीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसमें सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार झूठे वादों और नारों के सहारे जनता को गुमराह कर रही है। जबकि, हकीकत में महिलाओं, किसानों और मेहनतकश परिवारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं के वास्तविक आर्थिक सशक्तीकरण के लिए 40 हजार रुपये की सीधी वित्तीय सहायता दी जाएगी। विशिष्ट अतिथि एमएलसी मान सिंह यादव ने कहा कि मौजूदा शासन में योग्य युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। सपा सरकार बनते ही हर वर्ग और समाज के बच्चों को बिना किसी भेदभाव के योग्यता के आधार पर रोजगार व सरकारी नौकरियों में समान अवसर दिए जाएंगे। पीडीए के प्रत्येक घटक को उनका हक, मान-सम्मान और अधिकार दिलाना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

डॉ. रघुवीर चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण आज समाज का हर वर्ग त्रस्त है। पीडीए की ताकत ही प्रदेश में वास्तविक सामाजिक बदलाव और न्याय का आधार बनेगी। मऊरानीपुर सहित पूरे झांसी जिले का कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतर चुका है। जनता अखिलेश यादव के हाथों में प्रदेश की कमान सौंपने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला ने कहा कि पीडीए महज एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि समाज के पीड़ित, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों की बुलंद आवाज है। कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। सपा सरकार बनने पर हर पीड़ित की सुनवाई होगी। युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सुरक्षा-सम्मान दिया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अजय सूद, शिखा आर्या, राकेश पहलवान, अरविंद वशिष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, रमणीक, संजय पाल, अजय अटरौली आदि मौजूद रहे। संचालन राधेलाल बौद्ध ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed