{"_id":"610804781efc31549863e98f","slug":"goods-train-engine-derailed-in-jhansi-after-stone-hit-due-to-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान से टकराकर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा: झांसी में भारी बारिश के चलते हुई दुर्घटना, 3 घंटे तक बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टान से टकराकर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा: झांसी में भारी बारिश के चलते हुई दुर्घटना, 3 घंटे तक बाधित रहा यातायात
Mon, 02 Aug 2021 08:13 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी/बरुआसागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी/बरुआसागर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 02 Aug 2021 08:13 PM IST
सार
सोमवार तड़के करीब 3.45 बजे झांसी से खाली मालगाड़ी एमटी बीसीएम स्पेशल बांदा की ओर जा रही थी। मालगाड़ी जब ओरछा स्टेशन से आगे बढ़कर बेतवा पुल के पास पहुंची, तभी तेज बारिश के चलते पहाड़ी से एक पत्थर रेलवे लाइन पर जा गिरा।
विज्ञापन
पटरी से उतरा रेल इंजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी-इलाहाबाद रेल लाइन स्थित बेतवा नदी के पुल के बरुआसागर छोर पर चट्टान से टकराकर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। इसके चलते बुंदेलखंड एक्सप्रेस करीब तीन घंटे बरुआसागर स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
सोमवार तड़के करीब 3.45 बजे झांसी से खाली मालगाड़ी एमटी बीसीएम स्पेशल बांदा की ओर जा रही थी। मालगाड़ी जब ओरछा स्टेशन से आगे बढ़कर बेतवा पुल के पास पहुंची, तभी तेज बारिश के चलते पहाड़ी से एक पत्थर रेलवे लाइन पर जा गिरा। मालगाड़ी का इंजन पत्थर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार रही कि मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। लोको पायलट ने रफ्तार काबू में करने की कोशिश की लेकिन कैटल गार्ड चट्टान से टकरा गया। इससे इंजन के दो पहिए पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना लोको पायलट ने तुरंत कंट्रोल को दी। कुछ देर बाद झांसी स्टेशन से रिलीफ ट्रेन रवाना की गई। इंजन को शेष बोगियों से अलग करके बोगियां ओरछा स्टेशन ले जाई गईं। दुर्घटना के चलते प्रयागराज से आ रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस को बरुआसागर रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। सुबह करीब दस बजे मालागाड़ी के इंजन को पटरी पर चढ़ाया जा सका। इसके बाद ही ट्रैक खुल सका। इस वजह से बुंदेलखंड एक्सप्रेस करीब चार घंटे विलंब से झांसी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
इसी तरह झांसी-प्रयागराज पैंसेजर ट्रेन भी करीब चार घंटे विलंब से रवाना हो सकी। उधर, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना दुर्घटना की वजह की जांच होगी। ट्रैक पर अधिक असर नहीं हुआ। इस वजह से सिर्फ दो गाड़ियां ही प्रभावित हुईं।