{"_id":"579e4a974f1c1b63242b8925","slug":"good-news-for-bundelkhand-daught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड की सूनी कोख में जीवन के बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड की सूनी कोख में जीवन के बीज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand, jhandi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अच्छी बरसात से किसान उत्साहित है। इसका अंदाजा खरीफ फसल की बुआई से लगाया जा सकता है। अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष आधे से अधिक बुआई हो चुकी है। बरसात होने के कारण बुंदेलखंड के किसान बुआई में जुटे हैं, वहीं कृषि विभाग के अफसरों में भी उत्साह है।
सूखा पड़ने के कारण बुंदेलखंड का किसान चौपट हो गया था। स्थिति यह बनी थी कि आधे से अधिक किसानोें के खेत बिना बुआई के रह गए थे। जैसे-तैसे बुआई हुई भी तो उर्द की फसल में पीला मोजेक रोग लग गया और फसल खराब हो गई। धान की फसल की तो पानी के अभाव में रोपाई भी नहीं हो सकी थी, इससे फसल खराब हो गई थी। किसानों को खरीफ की सफल में नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन, इस बार अच्छी बरसात हो रही है। जुलाई में ढाई सौ मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो चुकी है, जिससे किसान उत्साहित हैं।
कृषि विभाग ने खरीफ फसल वर्ष 2016-17 के लिए जिले में फसल की बुआई का लक्ष्य तय किया है। उस हिसाब से अब तक साठ फीसदी बुआई हो चुकी है। इसमें किसानों ने मूंगफली की लगभग 99
विज्ञापन
प्रतिशत बुआई कर दी है। किसानों ने इस बार मूंगफली की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जताई है। खाद्यान्न बुआई का लक्ष्य 11,240 हेक्टेयर था, जिसमें से 5,260 हेक्टयेर में बुआई हो चुकी है। दलहन की बुआई का लक्ष्य 72,457 हेक्टेयर था, जिसमें से 48,671 हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है। तिलहन की बुआई का लक्ष्य 1,48,022 हेक्टेयर था, जिसमें से 82,561 हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है।
इनसेट
इस वर्ष (अभी तक) और पिछले वर्ष की बुआई के आंकड़े
फसल लक्ष्य (हे) पूर्ति (हे) लक्ष्य (हे) पूर्ति (हे)
धान 9,398 4,320 15,200 3,200
मक्का 1,441 710 2,000 1,230
ज्वार 382 225 5,000 2,360
बाजरा 19 11 500 270
उर्द 66,682 44,360 85,000 75,762
मूंग 5,617 4,216 15,000 11,765
मूंगफली 30,434 29,210 31,000 13,700
सोयाबीन 1,072 713 3,500 1,360
तिल 1,16,516 52,638 1,35,950 83,210
अच्छी बरसात हो रही है, इससे किसान उत्साहित हैं और खरीफ की बुआई कर रहे हैं। उम्मीद है कि पंद्रह दिन में लक्ष्य के सापेक्ष बुआई हो जाएगी।
- डा. बीआर मौर्य
जिला कृषि अधिकारी