{"_id":"583c81de4f1c1bc91fde5bb4","slug":"going-off-ineffective-open-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहा बेअसर, खुले रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहा बेअसर, खुले रहे बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
bajar, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बाजारों में भारत बंद का असर नहीं दिखा। शहर के सभी दुकानें सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। इस दौरान कोई भी नेता बाजार बंद कराने नहीं पहुंचा।
28 नवंबर को विपक्षी दलों ने भारत बंद का आह्वान किया था। व्यापारियों ने इस बंद का समर्थन नहीं किया तो कुछ प्रमुख दल इससे दूर हो गए। शहर के मानिक चौक, सदर, सुभाष गंज, बड़ा बाजार समेत सभी बाजारों की दुकानें सामान्य रूप से खुली रहीं और बंदी का असर नहीं दिखा। सीपरी बाजार में सोमवार को साप्ताहिक बंदी का अवकाश रहता है। सहालग का मौसम होने के कारण सीपरी बाजार भी अस्सी फीसदी तक खुला रहा। व्यापारियों के विरोध के कारण कोई भी नेता बाजारों को बंद कराने नहीं आया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पहले ही बंद कराने आने वाले नेताओं का बाजार में घुसने न देने का एलान किया था। लेकिन कोई भी नेता बाजार बंद करवाने नहीं पहुचा। उप्र व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने बताया कि शहर के सभी बाजार सामान्य रूप से संचालित हुए हैं। कहीं कोई समस्या नहीं हुई और न ही बंद का असर हुआ है।