फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   GM inspected Amrit Bharat stations, examined the construction of Gwalior station

Jhansi News: जीएम ने अमृत भारत स्टेशनों का किया निरीक्षण, ग्वालियर स्टेशन निर्माण को परखा

Thu, 08 Aug 2024 06:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
GM inspected Amrit Bharat stations, examined the construction of Gwalior station
यात्री सुविधाओं और स्टेशन निर्माण की गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्रचंद्र जोशी ने रेल मंडल के दौरे में ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास के साथ ही अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित हो रहे दतिया, डबरा और भिंड स्टेशनों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के साथ झांसी से ग्वालियर और ग्वालियर से इटावा स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
बुधवार सुबह झांसी पहुंचे महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित दतिया स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान यात्री प्रतीक्षालय, पैनल रूम, आईपीएस रूम, रिले रूम, दोनों तरफ के प्रवेश द्वार आदि को देखा। इस दौरान पार्सल कार्यालय में पड़े गैर जरूरी सामान को हटाने एवं स्टेशन की साफ़-सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए। यहां से डबरा रेलवे स्टेशन पहुंचे जीएम ने निर्माण कार्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान महाप्रबंधक के साथ मुख्य इंजीनियर/निर्माण एसके गुप्ता, सीपीएम गति शक्ति पीके सिंह, सीपीएम आरवीएनएल एसके मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ओ एंड एफ कौशल किशोर समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed