{"_id":"5a8c80f84f1c1b93268bb5aa","slug":"global-invester","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट आज और कल, ढेरों उम्मीदें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट आज और कल, ढेरों उम्मीदें
Jhansi
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बुधवार और बृहस्पतिवार को होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से बुंदेलखंड के विकास की ढेरों उम्मीदें हैं। दो दिवसीय समिट में झांसी में डिफेंस कारीडोर की स्थापना को हरी झंडी मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है, जिससे एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। अन्य उद्यम भी यहां की ओर रुख कर सकते हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार ने नई औद्योगिक नीति में बुंदेलखंड क्षेत्र में उद्यमों की स्थापना पर विशेष रियायतों का प्रावधान किया है।
लखनऊ में आज और कल होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में डिफेंस कॉरीडोर के अलावा झांसी में 13 उद्योग लगाने में 512 करोड़ रुपये की सहमति मिलने की संभावना है। सौर ऊर्जा उत्पादन के प्रोजेक्ट पर साढ़े तीन करोड़ रुपये निवेश होगा। यह प्रोजेक्ट झांसी में लगेगा। ललितपुर में बीयर फैक्ट्री लगेगी, जिसमें पचास करोड़ रुपये निवेश की संभावना है। डिफेंस कॉरीडोर बनाने के लिए गरौठा तहसील के गेंदा कबूला, कठरी, गोरा, जुझारपुरा, टेहरका, हरदुवा, शैतानपुरा, लभेरा, झबरा (आंशिक भाग), एरच (आंशिक भाग), टहरौली तहसील के शमशेरपुरा, पथरेड़ी, बेंदा, सुरबई व देवरा गांवों की 5,567 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है। डिफेंस कारोडोर बनने से बुलेट प्रूफ जैकेट, गोली, बंदूक, नट बोल्ट, चेन समेत सेना से संबंधित सभी आइटम बनेंगे। इसमें डेढ़ लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। इसमें प्रोसेसिंग यूनिट तथा टाउनशिप अलग विकसित होगी। टाउनशिप में रिहायशी इलाका होगा, रेस्टोरेंट, मॉल, मनोरंजन के साधन, सिनेमाघर, सब्जी मार्केट समेत अन्य सुविधाएं होंगी। डिफेंस कॉरीडोर को यदि सहमति मिल गई तो बदहाल बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी। इससे एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
ललितपुर में 162 करोड़ का निवेश
ललितपुर जिला में छह उद्योगों में 162 करोड़ रुपये निवेश की संभावना है। इसमें से बीयर फैक्ट्री, आटा, दाल मिल, औद्योगिक और डिफेंस पार्ट्स और फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विधायकों ने नहीं दिया प्रस्ताव
जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विधायकों से भी प्रस्ताव मांगे गए थे, लेकिन उन्होंने कोई प्रस्ताव नहीं दिया। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। उम्मीद है कि सभी जाएंगे।
तेजी से होगी तरक्की
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से उद्योगपतियों को बहुत उम्मीदें हैं। इससे बुंदेलखंड में बहुत बड़ा बदलाव आएगा और यहां पर तरक्की का पहिया तेजी से घूमेगा।
- सुधीर कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त - उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र