फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girls said - truck drivers tease them while going to college

Jhansi News: छात्राएं बोलीं - कॉलेज जाते समय छेड़ते हैं ट्रक चालक

Tue, 10 Dec 2024 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 10 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Girls said - truck drivers tease them while going to college
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पैरामेडिकल तिराहे के पास सर्विस लेन पर फिर से ट्रक खड़े होने लगे हैं। इससे मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्राएं दहशत में हैं। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज आते-जाते समय ट्रक चालक छेड़छाड़ करते हैं। यह शिकायत एमबीबीएस छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से की है।

शिकायती पत्र में एमबीबीएस छात्राओं ने कहा कि वह पैरामेडिकल कैंपस के छात्रावास में रहती हैं। रोजाना उन्हें मेडिकल कॉलेज आने के लिए हाईवे से गुजरना पड़ता है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। रात में इस मार्ग पर रोशनी नहीं रहती है। पैरामेडिकल कॉलेज के सामने हाईवे पर ट्रक चालक शराब पीकर छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। पैरामेडिकल कैंपस के प्रवेश और निकास द्वार के पास स्पीड ब्रेकर नहीं है। इस कारण तेज गति से आने वाले वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed