फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   girls must devlop self confidence

बेटियां खुद में आत्मविश्वास पैदा करें: मंडलायुक्त

Wed, 17 Jul 2019 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
girls must devlop self confidence
पैरा मेडिकल कॉलेज में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सजधज कर पहुंची बेटिया?
बेटियां खुद में आत्मविश्वास पैदा करें: मंडलायुक्त
विज्ञापन

झांसी। पैरा मेडिकल सभागार में हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा, समग्र विकास उत्थान व सशक्तिकरण कार्यशाला में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने कहा कि ईश्वर उसी की सहायता करता है, जो अपनी सहायता स्वयं करें। बेटियां खुद में आत्मविश्वास पैदा करें। अभिभावक भी बेटा-बेटी को एक समान दृष्टि से देखें और उन्हें समान प्यार दें। ताकि, उनका विकास हो।
मंडलायुक्त ने कहा कि हमारा देश पौराणिक समय से ही नारी की पूजा करता आ रहा है। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता वास करते हैं। आज के बदलते परिवेश में और तकनीक के कारण समाज में बेटियां असुरक्षित हैं। उन्हें मजबूत करना होगा। उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करना होगा, ताकि वह संकोच त्याग कर अपने माता-पिता और घर के परिजनों से खुलकर बात कर सकें। मंडलायुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि वह बेटियों को ऐसे संस्कार दें कि बेटों से ज्यादा तरक्की करें। उन्हें साहसी बनाएं। ताकि, हर परिस्थिति से वह निपट सकें। बचपन से ही उनमें आत्म सम्मान पैदा करें। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों से बात अवश्य करें। यदि उनमें कोई बदलाव आ रहा है, तो इसकी जानकारी लें। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में 31 जुलाई तक बालिका सुरक्षा जुलाई माह मनाया जाएगा। इसमें कवच के अंतर्गत बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी जा रही है। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि स्कूल में शिक्षिकाएं बच्चियों को गुड टच और बैड टच की जानकारी दें। बच्चों के साथ मित्रवत संबंध बनाएं। बच्चियां कभी संकोच न करें। वह अपनी समस्याएं अपने अभिभावकों को बताएं।
विज्ञापन

स्कूलों में सेल्फ डिफेंस को पाठ्यक्रम के रूप में लिया जाए। उनका प्रशिक्षण भी दिया जाए। एसएसपी ने सभी को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए नगर में शक्ति मोबाइल संचालित है, जिसका नंबर 7839855092 है। कहीं से कभी भी फोन कर मदद ली जा सकती है। शक्ति मोबाइल कोचिंग सेंटर तथा बालिकाओं के स्कूलों के आस पास तैनात रहती है। विशिष्ट अतिथि महिला कल्याण लखनऊ के उप निदेशक वीएस निरंजन ने वन स्टाप सेंटर और पेनिक नंबर 112 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में तरक्की के साथ अपराधों में भी वृद्धि हो रही है। कार्यशाला में छात्राओं ने बालिकाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर लघु नाटक प्रस्तुत किया। वहीं, हाईस्कूल व इंटर की छह बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. कोमल यादव, एसपी सिटी श्री प्रकाश द्विवेदी, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, सिटी मजिस्ट्रेट राम प्रकाश, डीपीओ नंदलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed