फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl students will be proficient in badminton and kabaddi

Jhansi News: बैडमिंटन और कबड्डी में पारंगत होंगी छात्राएं

Thu, 14 Nov 2024 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Girl students will be proficient in badminton and kabaddi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बानपुर और महरौनी में पढ़ने वाली छात्राएं अब पढ़ाई के साथ खेल में भी पारंगत होंगी। एक केजीबीवी-एक स्कूल योजना के तहत इन दो विद्यालयों का चयन किया गया है।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को निशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी छह ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुले हैं। प्रत्येक विद्यालय में सौ-सौ छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। अब इन छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी पारंगत करने की पहल शासन ने की है। एक केजीबीवी-एक खेल योजना में ब्लाॅक बार अंतर्गत कस्बा बानपुर और ब्लॉक महरौनी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को चिह्नित किया गया है। बानपुर की छात्राओं को बैडमिंटन और महरौनी की छात्राओं को कबड्डी में पारंगत किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार इसके लिए केजीबीवी में समिति गठित की जाएगी। वार्डन की अध्यक्षता में गठित होने वाली समिति में खेल में रुचि रखने वाली दो शिक्षिकाएं और दो खिलाड़ी छात्राएं शामिल रहेंगी। विद्यालय में उपलब्ध खेल के मैदान, संसाधन और छात्राओं की रुचि को देखते हुए खेल चयनित किए गए हैं। खेल में पारंगत होने वाली छात्राओं को जनपद सहित राज्य स्तर पर भी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
स्टेडियम का भी उपयोग करेंगी छात्राएं : विद्यालय में खेल शिक्षक नहीं होने की स्थिति में वाह्य खेल व्यायाम प्रशिक्षक जोकि महिला होगी, उसे एक समयावधि तक के लिए विद्यालय से संबद्ध किया जाएगा। विद्यालय में खेल मैदान के साथ आसपास स्थित खेल स्टेडियम का उपयोग भी छात्राएं करेंगी।
---------
छात्रा को उसकी पसंद के खेल का मिलेगा प्रशिक्षण
ब्लाक व जिला स्तर पर विशेषज्ञ खेल शिक्षकों का पूल बनेगा। खेल शिक्षिका को जरूरत के अनुसार एक से दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित किया जाएगा। केजीबीवी की बालिकाओं का भी एक से दूसरे स्कूल में स्थानांतरण किया जाएगा। उन्हें अभिभावकों की सहमति से विशेष खेल प्रशिक्षण शिविर में जाने की छूट मिलेगी। छात्रा को उसके पसंद के खेल का प्रशिक्षण तीन महीने तक उपलब्धता के अनुसार दूसरे विद्यालय में मिलेगा।

------
एक केजीबीवी-एक खेल योजना के तहत दो विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। इन विद्यालयों में एक खेल का चयन कर लिया गया है। छात्राओं को इस खेल में पारंगत बनाया जाएगा।
रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article