फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl student said to minister- bus operator does not give ticket, misbehaves on demand

Jhansi News: मंत्री से बोली छात्रा-बस परिचालक टिकट नहीं देता, मांगने पर दुर्व्यवहार करता है

Thu, 17 Aug 2023 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Girl student said to minister- bus operator does not give ticket, misbehaves on demand
मंत्री ने महिला महाविद्यालय की छात्राओं के साथ की ई-बस में यात्रा, संवाद भी किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महिला महाविद्यालय में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने बृहस्पतिवार को छात्राओं के साथ संवाद किया। इस दौरान छात्रा ने मंत्री को बताया कि ई-बस परिचालक पैसे लेने के बावजूद टिकट नहीं देता है। टिकट मांगने पर दुर्व्यवहार करता है। इस पर मंत्री ने छात्राओं के साथ ई-बस में यात्रा की। महिला महाविद्यालय का मंत्री ने निरीक्षण किया। उन्हें सबकुछ ठीक मिला।
इसके बाद छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। छात्राओं ने अपनी समस्याएं मंत्री को बताईं। छात्रा सना खान ने परिचालक पर पैसे लेकर भी टिकट न देने और मांगने पर दुर्व्यवहार करने की शिकायत की तो मंत्री ने तुरंत डीएम को फोन लगाया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद मंत्री ने छात्राओं से कहा कि वह खुद ई-बस में यात्रा करेंगी। कुछ छात्राओं के साथ मंत्री ने कचहरी चौराहे से बस स्टैंड तक ई-बस में यात्रा भी की।
विज्ञापन

वहीं, छात्रा पूजा ने मंत्री से पूछा कि कॅरिअर में अपने आपको कैसे स्थापित करें। छवि राय ने कंप्यूटर के वोकेशनल कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त की। फरीन ने पूछा कि माइनर विषय आयकर को छह महीने में कैसे समझा जा सकता है। मंत्री ने एक-एक कर सभी सवालों का जवाब दिया। मंत्री ने छात्राओं से उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला और अभ्युदय योजना के बारे में छात्राओं से पूछा। कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपना मनोबल न गिरने दें। राज्यमंत्री ने आर्य कन्या महिला महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर, बीयू संस्कृत शोध पीठ के निदेशक प्रो. बीबी त्रिपाठी, प्राचार्य प्रो. अनुभा श्रीवास्तव, नीलम चौधरी, मनीष पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed